पहलवानों का हुआ वजन, आज होगा उद्घाटन
खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में अंडर-14 17 और 19 बाल बालक ग्रीको का आयोजन होगा।
जागरण संवाददाता, रांची : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में अंडर-14, 17 और 19 बालक-बालिका फ्री स्टाइल, अंडर-17 व 19 बालक ग्रीको रोमन स्टाइल राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों का गुरुवार को वजन किया गया। होटवार के शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में देररात तक पहलवानों का वजन हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश से लगभग आठ सौ पहलवान भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर विकास मंत्री सीपी सिंह शुक्रवार की शाम चार बजे करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 22 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता के विभिन्न स्पर्धाओं का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शुरु होगी। प्रतियोगिता में 80 स्वर्ण, 80 रजत और 160 कास्य पदक के लिए 24 जिलों 800 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। राची विवि बास्केटबॉल टीम का चयन ट्रायल 22 को
जागरण संवाददाता, रांची : राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के द्वारा आगामी 22 सितंबर को प्रात: 10 बजे से जैप वन स्थित बास्केटबॉल मैदान में राची विवि बास्केटबॉल टीम के गठन को लेकर चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है। चयन के बाद राची विवि टीम चयन किया जाएगा जो अंतर विवि बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। अधिक जानकारी के लिए मो. 979882418 या 7992273613 से सम्पर्क किया जा सकता है। झारखंड महिला व पुरुष हॉकी टीम कानपुर रवाना
जागरण संवाददाता, रांची : कानपुर में 22 से 27 सितंबर तक आयोजित हॉकी इंडिया फाइव- ए- साइड सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड की महिला एवं पुरुष टीमें गुरुवार को रवाना हो गई। प्रतियोगिता में झारखंड की एक महिला-पुरुष खिलाड़ियों की मिश्रित टीम भी भाग लेगी। टीम इस प्रकार हैृ
महिला टीम: सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, अलका डुंगडुंग, सुषमा कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, स्मिता मिंज, बेटन डुंगडुंग, दिप्पी कुल्लू, कोच तारिणी कुमारी, मैनेजर बिगन सोय।
पुरुष टीम: अनुरुद भेंगरा, विजय खेस, नोयल टोपनो, जेन सोरेंग, अभिषेक कुमार, जोसेफ टोपनो, डेविड धनवार, असीम तिर्की, अतीस डोड्राय, कोच तारिणी कुमारी, मैनेजर नरेंद्र कुमार।
महिला-पुरुष मिक्स टीम : जेन सोरेंग, नोयल टोपनो, विजय खेस, अनुरुध भेंगरा, डेविड धनवार, सोनल मिंज, सुषमा कुमारी, अलका डुंगडुंग, वेतन डुंगडुंग । राची जिला जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता आज से
जागरण संवाददाता, रांची : राची जिला वालीबॉल संघ के तत्वावधान में 20 से 22 सितम्बर तक राची जिला विजित वर्मा मेमोरियल ट्रॉफी जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता राची विवि वालीबॉल कोचिंग मैदान में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 सितम्बर को तीन बजे किया जायेगा। राची जिला वालीबॉल संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल की टीमें भी भाग ले रही है। प्रतियोगिता में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म एक जनवरी 2002 को या उसके बाद हुआ है। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड के साथ नगर निगम, शैक्षणिक संस्थानो या झारखंड बोर्ड द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।