Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज से साफ रहेगा मौसम, मगर सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Update गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह से धूप खिली है। जबकि शहर के बाहरी इलाकों में कुछ स्थान पर हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा

By Kanchan SinghEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 08:44 AM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 08:44 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज से साफ रहेगा मौसम, मगर सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गुरुवार को रांची में सुबह से धूप खिली है।

रांची, जासं।  गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह से धूप खिली है। जबकि शहर के बाहरी इलाकों में कुछ स्थान पर हल्का कोहरा देखने को मिला। रांची में आद्रता का स्तर सुबह 94 प्रतिशत है। वहीं सुबह सात बजे तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा। अगले तीन दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रात में ओस और सुबह हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है।

loksabha election banner

वहीं राज्य में लौटते मानसून के कारण 78 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक अक्टूबर से 21अक्टूबर के बीच अपेक्षित बारिश 61.4 मिमी है, जबकि इस अवधि में 109.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 242 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई। वहीं देवघर में 211 प्रतिशत, गिरिडीह में 131 प्रतिशत, कोडरमा में 124 प्रतिशत, रामगढ़ में 133 प्रतिशत, बोकारो में 112 प्रतिशत और धनबाद में 105 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गयी। इसके कारण बंगाल की खाड़ी और अंडामान समुद्र में बना चक्रवात बताया जा रहा है। हालांकि इससे राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। जबकि एक से दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका के खुशीयारी में 130.2मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। जबकि साहेबगंज में 118 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गढ़वा में 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 27.8 21.5

जमशेदपुर 31.4 25.2

मेदिनीनगर 31.2 23.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.