Move to Jagran APP

Weather Update: इस सप्ताह 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है रांची का अधिकतम तापमान, शाम में रहेगी हल्की ठंड

बुधवार की सुबह मौसम सामान्य रूप से साफ है। सुबह सात बजे तक तेज धूप निकल गयी है। मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 08:31 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 08:54 AM (IST)
Weather Update: इस सप्ताह 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है रांची का अधिकतम तापमान, शाम में रहेगी हल्की ठंड
इस सप्ताह 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है रांची का अधिकतम तापमान। जागरण

रांची, जासं । बुधवार की सुबह मौसम सामान्य रूप से साफ है। सुबह सात बजे तक तेज धूप निकल गयी है। मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसे गर्मी की शुरूआत के रूप में देखा जा सकता है। राज्य में पश्चिमी विक्षोब का असर लगभग हुआ खत्म हो गया है।

loksabha election banner

वहीं इस दौरान राज्य में सामान्य रूप से आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं हो रहा है। साथ ही, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर ज्यादा रहेगा। इसलिए लोगों को शाम और रात में हल्की सर्दी का एहसास होगा। वर्तमान में राज्य के ऊपर किसी का सिनौप्टीक फीचर का असर नहीं दिख रहा है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 12.1 डिग्री सेल्सियस किया गया। हालांकि राज्य के अधिकतम जिलों में औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम सापेक्षिक आद्रता 70 प्रतिशत तक रिकार्ड की गयी।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        30.4                12.8

जमशेदपुर    33.0                16.8

मेदिनीनगर    32.9                12.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.