आसमान रहेगा साफ, मगर बढ़ेगी ठंड
मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:06 AM (IST)
जासं, रांची: मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। राज्य के किसी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। सुबह और रात में कुछ स्थानों पर कोहरा भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे राज्य के मानसून की विदाई के लिए बेहद अच्छी स्थिति बन रही है। पूरे राज्य में अभी किसी प्रकार का साइनोप्टिक कंडीशन नहीं बन रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में लौटता हुआ मानसून कमजोर रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर का 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 20.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें