Move to Jagran APP

Jharkhand News: झारखंड में शुरू है झमाझम बारिश, बच के रहें- आज इन इलाकों में आंधी-तूफान का ALERT

Weather Rainfall झारखंड के सभी जिलों में मौसम बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से शाम होते होते हल्की बारिश हो जाती है। बारिश के साथ- साथ तेज हवा और गर्जन भी हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई को मानसून केरल में प्रवेश करेगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 04:46 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 07:28 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड में शुरू है झमाझम बारिश, बच के रहें- आज इन इलाकों में आंधी-तूफान का ALERT
Weather Rainfall: प्री मानसून की फुहारें शुरू हो गई हैं, अब हर जगह मौसम बदल रहा है।

रांची, जासं। Weather Rainfall तपती धरती से अगले कुछ दिनाें में राहत मिलेगी, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल मानसून झारखंड में पहले ही दस्तक दे रहा है। झारखंड में 10 से 15 के जून के बीच तक मॉनसून दस्तक दे सकता है। इसकी जानकारी मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड में प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है। राजधानी समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

loksabha election banner

कमोवेश झारखंड के सभी जिलों में मौसम बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से झारखंड की राजधानी में सुबह चिलचिलाती रहती है तो शाम होते होते हल्की बारिश हो जाती है। बारिश के साथ- साथ तेज हवा और गर्जन भी हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई को मानसून केरल में प्रवेश करेगा। जिसके बाद वो झारखंड की तरफ बढ़ेगा और झारखंड में 8 से 9 जून तक प्रवेश कर जायेगा।

डाल्टेनगंज में सबसे अधिक तापमान

झारखंड में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस है वहीं कई जिलों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से. दर्ज किया गया है। अगले पांच दिनों तक देवघर, धनबाद, दुमका ,गिरिडीह ,गोड्डा ,जामताड़ा ,पाकुड़ और साहिबगंज में दो से तीन डिग्री तापमान में कमी आयेगी। जबकि कोडरमा ,चतरा ,गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में एक या दो डिग्री तापमान बढ़ने या घटने की संभावना है। बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग ,रांची ,खूंटी, गुमला व पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.