Move to Jagran APP

Weather Update: फिर बदलेगा झारखंड में मौसम, अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश

Jharkhand Weather Update. पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदलने का बना कारण। रांची में 6 फरवरी को बारिश की संभावना है। चार फरवरी को बारिश हो सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 05:00 PM (IST)
Weather Update: फिर बदलेगा झारखंड में मौसम, अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश
Weather Update: फिर बदलेगा झारखंड में मौसम, अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश

रांची, जासं। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार से अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राज्य के कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। पांच फरवरी को राज्य के दक्षिण भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

वहीं, 6 फरवरी को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में बारिश की संभावना है। हालांकि सोमवार को मौसम साफ है। तेज धूप है और बारिश की भी संभावना। मौसम वैज्ञानिक डॉ एसडी कोटाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को मध्य भाग में बारिश की संभावना है।

इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गर्जन एवं वज्रपात की भी संभावना है। इधर, रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान में दशमलव चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

रविवार को शहर का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

             अधिकतम           न्यूनतम

रांची           22                 9.4

जमशेदपुर     25.2                12

डाल्टनगंज     24.8               7.5

कांके           -                   8.3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.