Move to Jagran APP

Rain Alert In Jharkhand: रुक-रुककर हो रही बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहावना,अगले 3-4 दिन तक जारी रहेगी बरसात

IMD Rain Alert in Jharkhand रांची समेत पूरे राज्य में मौसम के बदलाव का असर देखा जा रहा है। एक बार फिर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से रांची का मौसम सुहावना हो गया है।

By kumar GauravEdited By: Mohit TripathiPublished: Mon, 20 Mar 2023 11:51 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 11:51 PM (IST)
Rain Alert In Jharkhand: रुक-रुककर हो रही बारिश से झारखंड का मौसम हुआ सुहावना,अगले 3-4 दिन तक जारी रहेगी बरसात
IMD Rain Alert in Delhi: बादलों का समूह झारखंड की ओर, दो से तीन दिन तक होगी बारिश।

जागरण संवाददाता, रांची: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम के बदलाव का असर देखा जा रहा है। पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से रांची का मौसम सुहावना हो गया है।

loksabha election banner

बारिश ने गर्मी से दी राहत

बारिश ने शहर की रफ्तार को भी धीमी कर दी है। चार दिनों की बारिश ने लोगों को जहां गर्मी से राहत दी है वहीं शहर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है। खेतों में लगी फसल को नुकसान भी पहुंचाई है।

अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, बारिश का असर अगले चार दिनों तक और जारी रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि राजधानी रांची और आसपास के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो इसका कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ है।

कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना

सोमवार को भी रांची सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही हवा के साथ वज्रपात और कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हुई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी भी बादलों का समूह झारखंड की ओर आ रहा है। जिस वजह से कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया आरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

अलर्ट के अनुसार, राज्य के उत्तरी और मध्य भाग यानी पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा, गिरिडीह, पलामू, पश्चिम सिंहभूम में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना

इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में बारिश का मौसम वेस्टर्न डिस्टरबेंस और सब हिमालयन वेस्ट बंगाल से लेकर ओडिशा तक बने एक सिस्टम की वजह से दिख रहा है।

अगले दो दिनों तक झारखंड के कई इलाकों में ओलावृष्टि, मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्के से दर्जे की वर्षा की भी संभावना बनी हुई है।

कुछ ऐसा रहा मौसम व तापमान

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे अधिक बारिश 84 एमएम दुमका में दर्ज की गई।

वहीं सबसे अधिक तापमान 29.6 डिग्री डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.2 रांची का रिकार्ड किया गया।

22 मार्च तक छाए रहेंगे बादल

राजधानी में 22 मार्च तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 22 मार्च को अधिकतम 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 16, 23 मार्च को अधिकतम 29 डिग्री जबकि न्यूनतम 17, 24 मार्च को अधिकतम 31 डिग्री जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.