Weather Forecast: 19 से तीन दिनों तक छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की बारिश
Jharkhand Weather Alert. 20 मार्च की रात से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र प्रभावित होगा। 20 से 23 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा।
रांची, जासं। मौसम पूर्वानुमान के तहत बुधवार को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 19 से 21 मार्च तक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 22 व 23 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि 20 मार्च की रात से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र प्रभावित होगा।
फिलहाल ओडि़शा के उत्तरी तटीय क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। इधर, मंगलवार को सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 3.0 व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
19 व 20 को तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना
मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि 19 मार्च को राज्य के मध्य व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर तेज हवा व गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। जबकि 20 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर तेज हवा व गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को राज्य के दक्षिणी व मध्य भाग में कुछ स्थानों पर, 20 मार्च को राज्य के कई जिलों में, 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी व मध्य भाग के कुछ स्थानों पर और 22 मार्च को राज्य के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 23 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
शहर का तापमान (डिसे. में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 29.2 15.4
जमशेदपुर 32.6 19.4
डालटनगंज 29.3 17.1