Move to Jagran APP

Weather Alert: Jharkhand के 13 जिलों में हीट वेव, मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Alert. राज्य के 13 जिलों में सोमवार को हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के केंद्र ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 11:34 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 11:39 AM (IST)
Weather Alert: Jharkhand के 13 जिलों में हीट वेव, मौसम विभाग का अलर्ट
Weather Alert: Jharkhand के 13 जिलों में हीट वेव, मौसम विभाग का अलर्ट

रांची, जागरण संवाददाता। राज्य के 13 जिलों में सोमवार को हीट वेव (लू) चलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के केंद्र ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला व सिमडेगा में हीट वेव चलने की संभावना है।

loksabha election banner

इन जिलों के सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई सिस्टम प्रभावी नहीं है। बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। इन दिनों मध्य भारत में हीट वेव चल रहा है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा से होते हुए झारखंड में प्रवेश कर रहा है।

मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि 21 मई तक मौसम ड्राई रहेगा, जबकि 22 से मौसम परिवर्तित होने की संभावना है। आंशिक रूप से गरज वाले बादल बनने की संभावना है। मौसम परिवर्तित होने का बाद अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

इधर, रविवार को भी इन जिलों में मौसम गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी लू चलने की संभावना है। इधर, शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.0 व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 2.0 व न्यूनतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

शनिवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची      39.0        25.8

कांके     37.9         24.4

जमशेदपुर 41.0        28.4

मेदिनीनगर 42.8       29.0

बोकारो     40.6       25.6

चाईबासा   41.8       27.6

पाकुड़      37.5       25.8

दुमका      40.7       26.0

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम    न्यूनतम

रांची       35          31

जमशेदपुर  57          40

मेदिनीनगर 40          23

बोकारो     45          41

चाईबासा   62          38

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.