Jharkhand Weather Update: आज से साफ रहेगा मौसम, लेकिन बढ़ेगी कनकनी; शीतलहर से रहें सतर्क
Jharkhand Weather Update मौसम वैज्ञानिक डॉ. कोटाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। लगातार पांच दिनों की बूंदा-बांदी और बादल छाए रहने के बाद रविवार को धूप के दर्शन हुए।
रांची : Jharkhand Weather Update मौसम का मिजाज आज से बदल जाएगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसडी कोटाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। लगातार पांच दिनों की बूंदा-बांदी और बादल छाए रहने के बाद रविवार को धूप के दर्शन हुए। हालांकि मौसम के साफ होते ही ठंड बढ़ जाएगी। रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इधर, शनिवार का न्यूनतम तापमान शुक्रवार के मुकाबले 1.2 डिग्री तक अधिक रहा। इसके अलावा अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शनिवार को रांची में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद और देर शाम थोड़ी बूंदा-बांदी हुई।
शहर का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
- रांची 16 11
- जमशेदपुर 16.9 13.4
- डालटनगंज 23.8 10.5
- कांके 15.7 10.1