Move to Jagran APP

Weather Alert: झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी Ranchi News

Jharkhand. गुरुवार को दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। योग दिवस मनाए जाने के दौरान शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। दोपहर बाद बारिश होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:27 PM (IST)
Weather Alert: झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी Ranchi News
Weather Alert: झारखंड में अगले तीन दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, चेतावनी Ranchi News
रांची, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के दौरान शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार सुबह का मौसम खुशनुमा रहेगा। इससे पहले गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 3.2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बारिश होने की संभावना नहीं है।
संभवत: दोपहर बाद ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद थंडरस्टॉर्म की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जो वर्तमान में दक्षिण-पूर्व की ओर घूम रहा है। देर रात तक थंडरस्टॉर्म बनने की संभावना नहीं है। हालांकि आसमान में शुक्रवार की सुबह तक बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि रांची व आसपास के क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
एक साथ कई सिस्टम हैं कारगर
मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि फिलहाल एक साथ कई सिस्टम कारगर हैं। ईस्ट सेंट्रल व उससे जुड़े उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर के कारण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र विकसित हुआ है। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्रतल से ऊपर 7.6 किमी. क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम की ओर फैला हुआ है।
इसके अलावा पंजाब से निम्न दाब क्षेत्र तक एक टर्फलाइन बना हुआ है, जो हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी ओडि़शा से होकर गुजर रहा है। इधर, समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में बिहार के पूर्वी क्षेत्र और पश्चिम बंगाल व झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।
आगामी दो दिनों तक गरज के साथ होगी वज्रपात
मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि 21 व 22 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। 21 जून को राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि 22 जून को राज्य के दक्षिणी व मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
23 जून को राज्य के दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 24 जून को राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी व उत्तरी-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
72 घंटे में प्रवेश करेगा मानसून
मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि 72 घंटे के अंदर मानसून बिहार, झारखंड और ओडि़शा के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा। फिलहाल सेंट्रल अरबियन समुद्र में मानसून के घटक तत्वों की स्थिति अच्छी है।
शुक्रवार का तापमान (डिसे. में)
शहर      अधिकतम   न्यूनतम
रांची       38.2        26.4
कांके      35.7        26.7
जमशेदपुर  41.5        28.8
डालटनगंज 40.7        27.9
बोकारो     42.1        28.1
चाईबासा   40.0        26.6
दुमका      38.0        26.1
पाकुड़      39.6        26.4
आद्र्रता की मात्रा (फीसद में)
शहर      अधिकतम    न्यूनतम
रांची       56           70
जमशेदपुर  61           90
डालटनगंज 73           39
बोकारो     62           53
चाईबासा   63           55

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.