मेकान में 45 घरों को किया गया सील, डीसी ने संभाला मोर्चा, तीन मरे
रांची जिले में शनिवार को कुल 472 कोरोना मरीज मिले।
जागरण संवाददाता, रांची : रांची जिले में शनिवार को कुल 472 कोरोना मरीज मिले। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2622 तक पहुंच गई है। शनिवार को 43 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में कुल 36679 पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें 33795 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। बीमारी के बढ़ते प्रभाव के बीच उपायुक्त छवि रंजन ने मोर्चा संभाला। मेकान इलाके में करीब 45 घरों को सील किया गया। इस दौरान डीसी खुद दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। सेवानिवृत्त सिविल सर्जन सहित परिवार के 12 सदस्य हुए कोरोना संक्रमित
संसू, रातू : रातू किला के पश्चिम दिशा में स्थित लीची बगान में रहने वाले राची के पूर्व सेवानिवृत्त सिविल सर्जन वाइके सिन्हा सहित उनके परिवार के 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वाइके सिन्हा के परिवार ने सीएचसी रातू में कोविड जाच के लिए सैंपल दिया था। जाच के बाद सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। क्षेत्र में एक ही घर के एक दर्जन लोगों के पॉजिटिव आने से आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। सीएचसी प्रभारी डा. सुजीत कुमार कश्यप ने बताया कि जिस गति से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, उसे देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है। पर, लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। बाजार, चौक-चौराहों में लोग बिना मॉस्क के आराम से निकलते हैं। इससे लगता है कि आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक भयावह होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बिना कारण घर से नहीं निकलने की बात कही। अगर बहुत जरूरत है भी, तो चेहरे पर मास्क व सैनिटाइजर लगाकर घर से निकलने की बात कही।