Lok Sabha Election 2019: वोटरों में रहा उत्साह, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
Lok Sabha Election 2019. लोहरदगा पलामू और चतरा में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे।
रांची, जेएनएन। झारखंड की तीन सीटों लोहरदगा, पलामू और चतरा में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह दिखा। लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। पहली बार वोट देने वाले युवाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह नजर आया।
भंडरा में मतदान के लिए बूथ पर पहुंचे दोनों बुजुर्ग दोस्त 80 वर्षीय विरगुवा महतो, 90 वर्षीय धनेश्वर महतो।
बूथ पर जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी।
कलिया देवी। उम्र 95 वर्ष। चलने में असमर्थ। लेकिन मतदान के लिए उत्साह।
गुमला उपायुक्त शशि रंजन पत्नी श्रेया को प्रमाण पत्र देते हुए, पहली बार उन्होंने किया है मतदान।
वोट देने के बाद राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू।
दो पीढ़ी एक साथ। भंडरा में अपनी दादी बिहनास बीबी के साथ मतदान देने पहुंची पोती सैरुन बीबी।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। मतदान केंद्रों से कुछ दूरी पर भी सुरक्षा बल के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ था।