स्वयंसेवकों को अनवरत करते रहना है काम : दत्तात्रेय होसबले
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि स्वयंसेवक अनवरत काम करते रहें। अच्छे लोगों को जोड़ें। वे चिंतन बैठक के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
By Edited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 03:57 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 10:07 AM (IST)
संजय कुमार, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि स्वयंसेवकों को अनवरत काम करते रहना है। जहां भी सरकारें हैं, वह अपना काम कर रही हैं, हमें अपना काम करते रहना है। सरकार के भरोसे हमें कोई काम नहीं छोड़ना है। वे सोमवार को आरएसएस के तीन दिवसीय चिंतन बैठक के समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। दत्तात्रेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं में एक स्वयंसेवक का गुण हमेशा बरकरार रहना चाहिए।
जिस लक्ष्य लेकर चले हैं उसे पूरा करने के किए संघ के नियमों का पालन करते हुए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। बैठक में क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, उत्तर पूर्व क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, तीनों प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह, प्रांत प्रचारक, उनके सहयोगी एवं विविध संगठनों के प्रमुख लोग उपस्थित थे। समाज के अच्छे लोगों को संघ से जोड़ें दत्तात्रेय ने कहा कि समाज के अच्छे लोगों को संघ से जोड़ने की जरूरत है। लोग संघ से जुड़कर काम करना चाहते हैं, संपर्क करने की जरूरत है।
इस काम को संघ के विविध संगठन के लोग भी कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता पर देना है जोर सह सर कार्यवाह ने कहा कि प्लास्टिक उन्मूलन, जल व पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के लिए अभियान चलाना है। इसमें संघ के सभी स्वयंसेवकों को मिलकर काम करना है। आने वाले समय में पर्यावरण बड़ी समस्या बनने वाली है। इसलिए पौधारोपण एवं जल संचयन के लिए काम करना है। वहीं समाज में आज भी सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को नहीं मिलता है।
हम सभी ¨हदू हैं, इस भाव को लोगों में जगाना है। शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण पर देना है जोर बैठक में संघ की शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण करने पर जोर दिया गया। इसके लिए शाखाओं की संख्या भी बढ़ाने की बात उठी। इसके लिए सभी संगठनों को मिलकर काम करने को कहा गया। कहा गया कि नियमित रूप से एक घंटे के लिए शाखा पर जरूर जाएं। शाखा पर जाने से ही एक अच्छा स्वयंसेवक बन सकते हैं। सेवा के काम से नक्सल प्रभावित इलाकों में आया है बदलाव चिंतन बैठक में चर्चा के दौैरान लोगों ने कहा कि धर्मांतरण की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इसमें कमी आई है। सेवा के काम से नक्सल प्रभावित इलाकों में सामान्य वातावरण का निर्माण हो रहा है। विविध संगठनों के प्रयास से उन इलाकों में बदलाव भी दिख रहा है। आदिवासी इलाकों में काम में और तेजी लाने की भी बात उठी। कहा गया कि अभी भी सुदूर जंगलों में लोगों का स्तर नहीं सुधरा है। सरकार तो अपना काम कर रही है, लेकिन इस पर हम सभी लोगों को मिलकर ध्यान देना है। बैठक समापन के बाद सह सर कार्यवाह रांची से रवाना हो गए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें