Move to Jagran APP

बड़ा तालाब में विवेकानंद की प्रतिमा को खड़ी करने में मिली सफलता

रांची: बड़ा तालाब के बीच लग रहे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विवेकानंद की प्रतिमा को खड़ा करने में सफलता हासिल हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 06:10 AM (IST)
बड़ा तालाब में विवेकानंद की प्रतिमा को खड़ी करने में मिली सफलता
बड़ा तालाब में विवेकानंद की प्रतिमा को खड़ी करने में मिली सफलता

रांची: बड़ा तालाब के बीच लग रहे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा भी खड़ी कर दी गई। वहीं पुल के निमार्ण भी तेजी से चल रहा है। पैडेस्ट्रीयन ब्रिज पर रैलिंग का कार्य भी जोरों पर : पैडिस्ट्रीयन ब्रिज निमार्ण के साथ-साथ इसपर रैलिंग का निमार्ण काम भी जोरों से चल रहा है। वहीं शुक्रवार को ढलाई का काम भी शुरू हो गया है। छह दिन बचे हैं उद्घाटन में : बड़ा तालाब में लग रही 33 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की इस आदमकद मूर्ति का 12 जनवरी को अनावरण होना है। जिसमें सिर्फ छ: दिन शेष है। वहीं सातवें दिन उद्घाटन होना है। ऐसे में कंपनी के लोगों के लिए तय तारीख तक काम पूरा करना अब भी बड़ी चुनौती है। विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि विवेकानंद की इतनी बड़ी प्रतिमा पूरे झारखंड में स्थापित की जा रही है। बताया जा रहा है कि विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित होने के बाद बड़ा तालाब का रूप रंग ही बदल जाएगा। अब सबको 12 जनवरी को विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण का इंतजार है। इसके बाद रांची के गौरव में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। फिलहाल विवेकानंद की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए लगातार लोगों का आना जारी है। इसे लेकर काफी सवाल भी किए जा रहे हैं और लोगों में खासी उत्सुकता बनी हुई है। काम युद्ध स्तर पर जारी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.