Move to Jagran APP

रांची के विशेष वशिष्ठ ने यूक्रेन में लहराया भारत का परचम

रांची के विशेष ने यूक्रेन में यूरो एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने देश भारत का मान बढ़ाया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 06:19 PM (IST)
रांची के विशेष वशिष्ठ ने यूक्रेन में लहराया भारत का परचम
रांची के विशेष वशिष्ठ ने यूक्रेन में लहराया भारत का परचम

रांची, जासं। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा के बड़े बेटे विशेष वशिष्ठ ने यूक्रेन में आयोजित यूरो एशियन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराया और कांस्य पदक जीता है। डीपीएस रांची से मैट्रिक एवं इंटर करने के बाद बीआइटी मेसरा से बीटेक कर 2015 में निकले विशेष वशिष्ठ अभी नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

loksabha election banner

विशेष के पिता पवन शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक  आयोजित की गई। जिसमें विशेष ने अपने देश का नाम रौशन किया है। जब वह बीआइटी मेसरा में पढ़ाई कर रहा था तब भी अपने कमरे में जिम का सारा सामान रखता था। वह चार से पांच घंटे रोज जिम करता है। पवन कहते हैं कि पढ़ाई के दौरान भी वह खुद खाना बनाकर खाता। बाहर के खाने को वह पसंद नहीं करता है।

पवन कहते हैं कि बेटे को बस बॉडी बिल्डिंग का शौक है। एक साल से नोएडा के एक जिम में इसकी तैयारी कर रहा था। वहां के कोच के साथ जिम के पांच-छह लड़के इस प्रतियोगिता में भाग लिए। जहां पर वह कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह हम सबके लिए खुशी की बात है। पवन शर्मा ट्रांसपोर्टर हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा भी भुवनेश्वर में आइआइटी कर रहा है।    


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.