Move to Jagran APP

लातेहार में नक्‍सलियों से मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत; महिला को भी लगी गोली

Jharkhand Latehar Latest News लातेहार के गारू प्रखंड इलाके में महिला पत्‍ता चुनने के लिए जंगल गई हुई थी। इस दौरान वह गोलीबारी की चपेट में आ गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस का सर्च अभियान चल रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 03:23 PM (IST)
लातेहार में नक्‍सलियों से मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत; महिला को भी लगी गोली
महिला का इलाज किया जा रहा है। जागरण

लातेहार, जासं। लातेहार जिले में आज पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। घटना जिले के गारू प्रखंड क्षेत्र की है। बताया गया कि इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। इसके अलावा एक महिला को भी गोली लगने की सूचना है। बताया गया कि महिला पत्‍ता चुनने के लिए जंगल गई हुई थी। इस दौरान वह गोलीबारी की चपेट में आ गई। पुलिस का सर्च अभियान चल रहा है। पुलिस सूत्राें ने बताया कि जंगल में नक्‍सलियों के जमावड़े की सूचना मिलने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान मुठभेड़ हुई। घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।

loksabha election banner

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरा जंगल में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना थी कि जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी सूचना पर झारखंड जगुआर पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान में निकली। जंगल में पहुंचते ही पुलिस को देखकर नक्सलियों ने गोलीबारी आरंभ कर दी। जवाब में पुलिस ने भी नक्सलियों पर निशाना साधकर गोलीबारी आरंभ की। लगभग आधा घंटा से दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है। पुलिस नक्सलियों को घेरने का प्रयास कर रही है। इधर मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भी भेज दिया गया है।

गोपखंड के संझो देवी की बम विस्फोट में मौत की सूचना है। इसके अलावा एक महिला के घायल होने की सूचना है। गांव के लोग पत्‍ता लेने जंगल गए थे। घायल को जिला परिषद सदस्‍य सदस्य ने गारू रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.