Move to Jagran APP

IIM के कार्यक्रम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, छात्र कर सकेंगे सवाल

Jharkhand. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट से राजभवन तक शनिवार को रिहर्सल किया। उपराष्‍ट्रपति 17 को जमशेदपुर जाएंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 12:06 PM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 04:58 PM (IST)
IIM के कार्यक्रम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, छात्र कर सकेंगे सवाल
IIM के कार्यक्रम में शामिल हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, छात्र कर सकेंगे सवाल

रांची, जासं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रांची स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम पहुंच गए हैं। यहां वे आइआइएम के कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल हो रहे हैं। वे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद छात्र उपराष्ट्रपति से सवाल भी कर सकेंगे। भारतीय संदर्भ में नेतृत्व और सुशासन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद हैं।

loksabha election banner

इससे पहले दोपहर लगभग 2 बजे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उपराष्‍ट्रपति का स्‍वागत राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू, झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने किया। एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कारकेड राजभवन के लिए रवाना हो गया। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू वायु सेना के विमान के5014 से रांची पहुंचे।

आइआइएम के कार्यक्रम के बाद वेंकैया नायडू आइआइपीए के प्रतिनिधिमंडल से भी मिलेंगे। रात्रि विश्राम वे राजभवन में करेंगे और सोमवार को नौ बजे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जाएंगे। जमशेदपुर में वे टाटा स्टील के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसी दिन वे शाम चार बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

इधर, उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी को लेकर शनिवार को रांची जिला प्रशासन ने रिहर्सल किया। कारकेड को राजभवन से एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से राजभवन तक दौड़ाया गया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न चौक-चौराहों व इमारतों पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को तैनात किया गया है। साथ ही दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

कारकेड में होंगे 18 वाहन

उपराष्ट्रपति के कारकेड में 18 वाहन होंगे। इसमें वार्निंग कार के साथ-साथ स्टेट प्रोटोकॉल की टीम की कार, एंबुलेंस, बैगेज वैन आदि शामिल रहेंगे। एमवीआइ आदि जांच के बाद सभी वाहनों को पुलिस बलों के साथ सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। उप राष्ट्रपति का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस में इसकी उपलब्धता रहेगी। एंबुलेंस में चिकित्सा दल और आवश्यक उपकरणों के साथ जीवन रक्षक दवाइयां भी होंगी। शहर के 19 चौक-चौराहों पर भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

114 इमारतों पर रहेगी पुलिस की तैनाती

शहर के 114 इमारतों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है, जो आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर बनाए रखेंगे। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक रूट लाइनिंग के किनारे ऊंचे इमारतों पर भी पुलिस लाठी बल को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चार जोन में बांटा गया है। एहतियात के तौर पर प्रभारी जोनल मजिस्ट्रेट और जोनल पुलिस पदाधिकारी को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन सेवा सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.