विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajya Sabha, Congress: राज्‍यसभा चुनाव के लिए फुरकान अंसारी बने कांग्रेस विधायकों की पहली पसंद

By Alok ShahiEdited By:
Published: Thu, 19 May 2022 11:32 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 11:33 PM (IST)

Jharkhand Rajya Sabha Election झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी विधायकों से मिलकर पूर्व सांसद ...और पढ़ें

Jharkhand Rajya Sabha Election: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और विधायक इरफान अंसारी।
Jharkhand Rajya Sabha Election: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और विधायक इरफान अंसारी।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Rajya Sabha, Congress झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी विधायकों से मिलकर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने के लिए समर्थन मांग रहे हैं। डॉ. इरफान अंसारी सभी विधायकों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फुरकान अंसारी की स्वच्छ छवि और अनुभव को देखते हुए कांग्रेस के लगभग सभी विधायकों ने उनके नाम पर सहमति दे दी है। मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि फुरकान अंसारी साहब पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कांग्रेस को अपने खून पसीने से सींचा है।

विधायक और सांसद रहते हुए उन्होंने राज्य की जनता के लिए बहुत से कार्य किए हैं। आज किसी पद में न रहते हुए भी वो जनसेवा में तत्पर रहते हैं। उनकी लोकप्रियता समाज के  हर वर्ग में है। राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। पूर्व प्रभारी आरपीएन सिंह ने फुरकान अंसारी साहब के साथ बड़ा अन्याय किया था। राहुल गांधी जी की बातों को भी दरकिनार किया। जिस कारण अल्पसंख्यक समाज में भारी आक्रोश था। अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाए तो अच्छा संदेश जाएगा। मजबूत नेता होने के कारण वो जनता की आवाज को मुखर होकर उठाएंगे।

इस क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के सचेतक कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी से डॉ. इरफान अंसारी ने मिलकर चर्चा की। इसके पूर्व में भी 17 विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने की मांग की थी। आज कांग्रेस विधायक विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप, अकेला यादव, दीपिका पांडे सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, अम्बा प्रसाद ने सहमति दी है। अन्य विधायकों से डॉ. इरफान अंसारी कल मुलाकात कर समर्थन मागेंगे। राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि फुरकान अंसारी जैसे कद्दावर नेता के नाम पर अगर कांग्रेस आलाकमान मुहर लगाती है तो ये पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता होने के कारण पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी।