वट सावित्री पूजा का सामान लेने में सभी व्यस्त दिखे
कोकर से लालपुर जाने के रास्ते में लोगों की भीड़ दिख रही है। कई लोग लापरवाही से मास्क नहीं लगाए हुए हैं। बाजार में रौनक लौटने लगी है।
रांची : कोकर से लालपुर जाने के रास्ते में लोगों की भीड़ दिख रही है। कई लोग लापरवाही से मास्क के बिना घूम रहे हैं। वहीं कई लोगों ने मास्क के साथ हाथों में ग्लव्स भी पहना हुआ है। बाजार में महिलाएं ज्यादा दिख रही हैं। वट सावित्री की पूजा का समान लेने में सभी व्यस्त हैं। सड़क किनारे लगे दुकानों में शारीरिक दूरी का कहीं पालन होता हुआ नहीं दिख रहा है। लालपुर चौक से न्यूक्लियस मॉल की तरफ जाते हुए सड़क पर लोगों की भीड़ दिख रही है। पिछले दो दिनों की अपेक्षा बाजार में आज ज्यादा रौनक है। मोबाइल, टेलिकॉम कंपनी, हार्डवेयर, टाइलस, पेंट, आदि की दूकानें खुली हैं। दुकानों में दूर से ही एक दो ग्राहक भी दिख रहे हैं। दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए रस्सी लगी हुई दिख रही है। इसके साथ ही लगभग सभी दुकानों में सैनिटाइजर दिख रहा है। समय 3:20 लालपूर चौक से डंगराटोली जाने वाले रास्ते में भी आज कई दुकाने खुली हुई दिख रही हैं। कई लोग सड़क पर मास्क और हाथों में झोला लिए दिख रहे हैं। कुछ रेस्टोरेंट के शटर खुले दिख रहे हैं मगर यहा केवल ऑनलाइन ऑडर लिया जा रहा है।
होटल व्यवसायी पप्पू कुमार ने कहा कि बाजार खुलने के बाद अच्छी रौनक है। कई ग्राहक आये। होटल में ग्राहकों के साथ स्टाफ के लिए भी सैनिटाइजर की व्यवस्था है। स्टाफ की संख्या कम रखी गयी है।
अपर बाजार में दिखी भीड़, दुकानों तक पहुंचे ग्राहक समय: दोपहर 12:30 बजे
स्थान:-अपर बाजार
फोटोग्राफर: संजय सुमन शहर के दूसरे बाजारों की अपेक्षा अपर बाजार में भीड़-भाड़ का नजारा दिखा। कमोबेश जाम की स्थिति बनी रही। जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर बाजार तक पहुंचे। बताया कि बाजार में पिछले 24 घटे से भीड़ आ रही है। सर्वाधिक लोग राशन की दुकानों पर नजर आ रहे हैं। दुकानदारों की ओर से लगातार ग्राहकों को शारीरिक दूरी का पालन करने तथा मास्क का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी जा रही है। बाजार में धीरे-धीरे उम्मीद और उत्साह लौट रहा है।