Valentine's Day: वैलेंटाइन डे पर मौज-मस्ती, प्यार का खुलकर इजहार कर रहे Love Birds
Happy Valentines Day 2021 वैलेंटाइन डे रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अवकाश होने के कारण अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान नौजवान बना रहे हैं। शहर में पार्क बंद हैं। ऐसे में शहर के बाहर पर्यटन स्थलों की तरफ निकलने की तैयारी है।
रांची, जासं। Happy Valentine's Day 2021, Valentine's Day 2021 वैलेंटाइन डे का त्यौहार रविवार को ओर से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अवकाश होने के कारण अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना है। शहर में पार्क बंद हैं। ऐसे में शहर के बाहर पर्यटन स्थलों की तरफ निकलने की तैयारी है। सुरक्षा के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों के आसपास पुलिस की तरफ से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा वैलेंटाइन डे को लेकर बाजार में भी उत्साह है।
फूल और गिफ्ट की दुकानें आम दिनों की अपेक्षा कुछ पहले खुल गई हैं। रेड गुलाब की सर्वाधिक डिमांड को देखते हुए सभी छोटे-बड़े फूल की दुकानों में अलग-अलग प्रकार के फूल सजाए गए हैं। वैलेंटाइन के पर्व को लेकर हिन्दूवादी संगठनों के संभावित विरोध को देखते हुए सुरक्षा को और अधिक चाक-चौबंद किया गया है। कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से इस पर्व को भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाने की तैयारी है। इसके तहत इसे मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कुछ लोग इस अवसर पर अनाथालय व वृद्धा आश्रम में पहुंचकर अपनी खुशियां साझा करने वाले हैं।
झारखंड के पर्यटन स्थलों से जुड़ी है प्रेम की कहानियां
वैलेंटाइन डे को लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं लेकिन आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि झारखंड की फिजाओं में कई अमर प्रेम कहानियां वर्षों से गूंज रही हैं। कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिनसे जुड़ी प्रेमी-प्रेमिकाओं की कहानियां लोगों को सुनाई जाती हैं। रांची के दशम फाल से जुड़ी एक ऐसी ही कहानी छैला संदू की है। यह युवक तमाड़ के बागुरा पीड़ी गांव का रहने वाला था। हीर-रांझा व लैला-मजनूं की तरह इसकी कहानियां भी आसपास के इलाकों में काफी चर्चित है।