Move to Jagran APP

कांग्रेस के कृषि कानून के विरोध के दौरान हंगामा, इरफान अंसारी के भाषण में लगे बन्ना गुप्‍ता के नारे

झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में राजभवन तक मार्च निकाला। इधर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस-झामुमो किसानों की हितैषी नहीं है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:38 AM (IST)
कांग्रेस के कृषि कानून के विरोध के दौरान हंगामा, इरफान अंसारी के भाषण में लगे बन्ना गुप्‍ता के नारे
झारखंड कांग्रेस नेता इरफान अंसारी। फाइल फोटो

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची में शुक्रवार को कांग्रेस ने किसान आंदोलन के समर्थन में विराेध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोरहाबादी मैदान में विधायक डा. इरफान अंसारी के भाषण के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने बन्ना गुप्ता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस स्थिति से भौंचक इरफान ने खुद को संभालते हुए कार्यकर्ताओं से सीनियर नेताओं के नाम पर जिंदाबाद के नारे लगाने का आग्रह किया। यह भी कहा कि यह समय आपस में लडऩे का नहीं है। इस बात पर लोग शांत हो गए। इस बीच इरफान भी एक शायरी बोलकर निकल गए।

loksabha election banner

भाजपा का दावा, नहीं दिखे किसान; नेता-कार्यकर्ताओं ने किया मार्च

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन को भाजपा ने विधवा विलाप बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखंड में कांग्रेस के प्रदर्शन को ढोंग बताया। कहा, कांग्रेस के किसान अधिकार दिवस में किसान कहीं नहीं दिखे, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फोटो ङ्क्षखचाने के लिए राजभवन मार्च किया। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय मे आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दीपक प्रकाश ने कहा कि किसानों को धोखा देने वाली कांग्रेस कभी भी उनकी हितैषी नहीं हो सकती।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने भी कृषि कानून पर कांग्रेस के रवैये को नकारात्मक बताया। दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड की गठबंधन सरकार किसान हित की बात करती है लेकिन राज्य में किसानों के हितों को लेकर चलाई जा रही कृषि आशीर्वाद योजना को इस सरकार ने बंद कर दिया है। कहा, अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस और झामुमो ने किसानों के लिए तमाम वादे किए थे। दो लाख तक कृषि ऋण की माफी का वादा, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली अन्य वादों का लागू करे।

उन्होंने कहा कि देश में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहां यूरिया खाद की कालाबाजारी हुई। महाठगबंधन की सरकार में किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान 11-12 सौ रुपये प्रति ङ्क्षक्वटल अपना धान बेचने को मजबूर हैं। कांग्रेस और झामुमो केवल केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर अपनी विफलता को छुपाने का कार्य कर रही  है। किसान मार्च से किसान नदारद हैं और नेतागण फोटो ङ्क्षखचा रहे हैं।

जफर इस्लाम ने कांग्रेस को गैर जिम्मेदार पार्टी बताया। कहा, कांग्रेस ने वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे सस्ती वैक्सीन तैयार की है और कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत भारत से हो रही है। प्रथम चरण में देश के तीस करोड़ लोगों के बीच टीकाकरण का महाअभियान चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.