रांची जिले में तीसरे दिन भी तनाव
जागरण संवाददाता, रांची : जिले में लगातार तीसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण है। मंगलवार को समुदाय विशेष द्
जागरण संवाददाता, रांची : जिले में लगातार तीसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण है। मंगलवार को समुदाय विशेष द्वारा देवड़ी स्थित शिव मंदिर में प्रतिबंधित मांस मिलने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो आ गए जिससे प्रशासन को भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है।
नगड़ी में तनाव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, डीएसपी बेड़ो संजय कुमार, डीएसपी विजय कुमार सिंह, डीएसपी अमित कच्छप सहित कई थानों के थानेदार मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। गौरतलब है कि नगड़ी थाना क्षेत्र एक मंदिर में प्रतिबंधित मास का टुकड़ा फेंके जाने के बाद नगड़ी में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो गए हैं। पुलिस पर हावी भीड़ ने पथराव भी किया जिससे किसी के आहत होने की सूचना नही है।
ज्ञात हो मामला सुबह सात बजे करीब का है जो दोपहर होते होते तूल पकड़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए नगड़ी में शहर के सभी थानेदारों को लगाया गया है। बीच बीच मे आक्त्रोशित लोगों द्वारा पथराव किया जा रहा है। हालांकि पुलिस मुस्तैद है, इससे फिलहाल स्थिति नियंत्रण में।
पुलिस ने कहा :
अफवाहों में ध्यान ना दें। नगड़ी शातिपूर्ण हैं। ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, डीएसपी टू विजय कुमार सिंह , डीएसपी बेड़ों संजय कुमार, एडीएम लाइन ऑफ कंट्रोल अखिलेश कुमार, नगड़ी बीडीओ कुलदीप कुमार, सी ओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, नगड़ी थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, रातू थाना प्रभारी आमोद नारायण सिंह, ईटकी थाना प्रभारी सहित दोनों समुदाय के समाजसेवी अमन पसंद लोगों ने अपील से नगड़ी शातिपूर्ण हैं। राची गुमला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है। नारो बाजार लग गया है। प्रशासन के वरीय अधिकारी एवं पुलिस फोर्स स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से संबंधित कोई भी वीडियो ना भेजें और प्रयास करें कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें और ना ही फैलाएं।