Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, चैंबर को इनोवेशन सेंटर के रूप में करें विकसित

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अर्थव्यवस्था के बगैर कोई व्यवस्था नहीं चलती। दुनिया भारत को एक अवसर के रूप में देख रहा है। चैंबर को इनोवेशन सेंटर के रूप में विकसित करें।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 04:35 AM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 06:38 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, चैंबर को इनोवेशन सेंटर के रूप में करें विकसित
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, चैंबर को इनोवेशन सेंटर के रूप में करें विकसित

जागरण संवाददाता, रांची: अर्थव्यवस्था के बगैर कोई व्यवस्था नहीं चलती। दुनिया भारत को एक अवसर के रूप में देख रहा है। ट्रेडर्स के रूप में एक्सपो करने से सिर्फ समय की बर्बादी होगी। खरीद-बिक्री होगी लेकिन भाड़े के घर जैसी होगी। इसलिए चैंबर को एक इनोवेशन सेंटर के रूप में विकसित करें। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जेसीआइ द्वारा आयोजित एक्सपो के समापन समारोह में कही। इस समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

loksabha election banner

समारोह में बोलने से पहले उन्होंने मेले का भ्रमण किया। थाइलैंड व अफगानिस्तान के स्टॉल पर भी गए। इसके बाद उन्होंने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि इस बात का अगर हम ध्यान नहीं रखेंगे तो हम शरणार्थी बन जाएंगे।

आयातित चीजों पर बहुत ज्यादा आकर्षित होते हैं

मुंडा ने कहा, हम जाने-अनजाने आयातित चीजों पर बहुत ज्यादा आकर्षित हो जाते हैं। ये मन का वहम है। हमारी आवश्यकता है, मजबूरी है। यह जूनियर चैंबर को देखना चाहिए। क्योंकि यूथ फ्यूचर है। यूथ इनोवेशन है। कुछ अच्छी चीजें को लाना चाहिए। लेकिन दुनिया के भरोसे नहीं रहना चाहिए। इंपोर्ट के दबाव के कारण इकॉनोमी डगमगाने लगती है

कई बार हम अपनी चीजों को उत्पादन की दृष्टि से सही करने के बाद भी प्रोडक्शन कॉस्ट अधिक होने के कारण नहीं बेच पाते हैं और सस्ता और सस्ता मार्केट खोजते हैं व इंपोर्ट को ज्यादा महत्व देते हैं। इससे एक्चेंज का दबाव बढ़ जाता है और इकॉनोमी डगमगाने लगती है। इसका असर नीचे तक पड़ता है और फिर हम अर्थव्यवस्था को लेकर चिन्तित हो जाते हैं। केंद्रीय मंत्री की मुख्य बातें

- अर्थव्यवस्था के बगैर कोई व्यवस्था नहीं चलती

- दुनिया भारत को एक अवसर के रूप में देख रहा है

- इस बात पर ध्यान देना होगा कि हमारे देश को कोई मार्केट ना समझे इन्हें मिला प्राइड ऑफ रांची खिताब

कमालिया सेल्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लिटिल एंजेल्स, अंकुरम, कावेरी, मोती महल, निरवाना, अर्बन ब्रावा, गणगौर नेक्स्ट, राजस्थान कलेवालय, बीकेबी मॉल, वेद टेक्सटाइल, शारदा शेल्टर्स, प्रार्थना ग्रुप को प्राइड ऑफ रांची के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट स्टाल के लिए खेतान इलेक्ट्रिकल्स व क्रिएटिव हब, बेस्ट स्टाल मार्केटिंग के लिए लुमेन्स और बालाजी चिप्स को चुना गया। इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

चार दिवसीय एक्सपो के दौरान टॉप चीफ, हेल्थी बेबी एंड मॉम शो, पेंटिंग कॉंपिटिशन, अंताक्षरी, एक्सपो ढिंचक धिना, डाडिया नाईट, डास कॉम्पिटिशन व वॉइस ऑफ एक्सपो का आयोजन किया गया। व प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। अंतिम दिन जमकर हुई खरीदारी, लोगों ने छूट का उठाया लाभ

एक्सपो के अंतिम दिन स्टॉल धारकों ने पांच से 50 फीसद की छूट दी। जिसका लोगों ने खूब लाभ उठाया और जमकर खरीदारी की। इस दौरान बीत-बीच में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते भी दिखे। ये रहे मौजूद

मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, अध्यक्ष राकेश जैन, दीपा बंका, अभिनव मंत्री, सौरभ शाह, मनीष टाटिया, राजेश कालरा, अनिल अग्रवाल, विमल जेजानि, संजीव तुलसियान, नवीन अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, राकेश मुरारका, दामोदर प्रसाद अग्रवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.