Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूछा, बैठक में क्‍यों नहीं आए रांची नगर आयुक्‍त

रांची में शुक्रवार को जिला विकास समन्‍वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में हुई।केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रांची नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाए।

By Brajesh MishraEdited By: Published: Thu, 19 Aug 2021 12:40 PM (IST)Updated: Thu, 19 Aug 2021 05:51 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूछा, बैठक में क्‍यों नहीं आए रांची नगर आयुक्‍त
रांची में शुक्रवार को जिला विकास समन्‍वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई। जागरण

रांची, जासं। रांची में शुक्रवार को जिला विकास समन्‍वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के सभागार में हुई।केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लोकसभा सदस्‍य संजय सेठ, राज्‍यसभा सदस्‍य दीपक प्रकाश, विधायक सुदेश कुमार महतो, विधायक सी पी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक बंधु तिर्की, रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा मौजूद हैं। बैठक में नगर आयुक्त की गैर मौजूदगी को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाए। बैठक के दौरान कई अहम प्रस्‍ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान अलग अलग मसलों पर जनप्रतिनिधियों ने अपनी राय रखी। बैठक के दौरान अलग अलग विभागों के अधिकारियों की ओर से अपने अपने विभाग से संबंध मामलों में जवाब दिया गया। बैठक के दौरान विभि‍न्‍न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कांके विधायक समरी लाल भी मौजूद रहे। बैठक में रांची के उपायुक्‍त छवि रंजन, उप विकास आयुक्‍त विशाल सागर मौजूद रहे।

loksabha election banner

केंद्र व राज्‍य सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचे

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र व राज्‍य सरकार की ओर से संचालित की जाने वाली विभिन्न जनकल्‍याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए। बदलते समय और अपेक्षाओं के साथ कार्यपालिका को अपने कामकाज में जरूरी बदलाव लाना हाेगा। जरूरतमंद लोगों तक निर्धारित समय सीमा के अंदर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा। जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का बस यही मकसद है कि हर व्यक्ति का अपना छत हो यानी उसका अपना आवास हो। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न आवासों का निर्माण समय पर होना चाहिए और हर लाभुक को इसका लाभ मिलना चाहिए। राज्य सरकार को चाहिए कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग हो। कोई भी लाभुक इससे वंचित ना हो। पहली किस्त हो या दूसरी किस्त समय पर इसका भुगतान होना चाहिए। लापरवाही करने वालों को चिन्हित करें ताकि किसी भी तरह की अड़चन या समस्या लाभु के समक्ष ना हो।

विधायकों ने उठाए मसले

बैठक के दौरान अलग अलग विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की ओर से जनहित से ताल्‍लुक रखने वाले कई अहम मसलों को उठाया गया। जिला प्रशासन का संज्ञान दिलाया गया। उपायुक्‍त छवि रंजन ने कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे। काम नहीं करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अपनी बैठक में सभी मसलो पर प्रगति रिपोर्ट पेश करने की बात कही गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.