मिशन झारखंड पर अमित शाह का मंथन, कोर कमेटी ने बनाई विधानसभा चुनाव की रणनीति
BJP President Amit Shah called meeting. अमित शाह दिल्ली में झारखंड कोर कमेटी के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर मंथन कर रहे हैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। हाइकमान के बुलावे पर रविवार को झारखंड भाजपा कोर कमेटी चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा के लिए दिल्ली पहुंची है। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर मंथन हो रहा है। इस कमेटी में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा, विद्युत वरण महतो, धर्मपाल सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल हैं।
Delhi: Meeting chaired by Union Home Minister and BJP President Amit Shah at party office with core groups of Haryana, Maharashtra and Jharkhand ahead of assembly elections in these states later this year. pic.twitter.com/edNhxmUfBJ
— ANI (@ANI) June 9, 2019
कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अब पार्टी की नजर आने वाले विधानसभा चुनावों पर है। गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। बता दें कि नवंबर-दिसंबर में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस लिहाज से गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की दिल्ली में पार्टी कार्यालय में हो रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : इन 10 बातों से जानिए झारखंड विधानसभा चुनाव को, भाजपा की राह आसान-विपक्ष परेशान
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप