्र राजीव गांधी आवास का नहीं हुआ, निर्माण तो लाभुक पर होगा सर्टिफिकेट केस
रांची : राजीव गाधी आवास योजना के तहत पैसा लेने वाले लाभुक अगर समय से आवास का निर्माण नहीं समय पर पूरा करेंगे, तो लाभुकों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया जाएगा।
रांची : राजीव गाधी आवास योजना के तहत पैसा लेने वाले लाभुक अगर समय से आवास का निर्माण नहीं कराते हैं तो उनपर सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा। आवास योजना कार्य का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को राची नगर निगम के उप नगर आयुक्त संजय कुमार नामकुम बस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लाभुकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। साथ जिन लाभुकों के खाते में पैसे आ गए हैं उन्हें निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। लाभुकों को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में काम को न रोकें, निगम पैसों का भुगतान समय पर करेगा। साथ ही उन्होंने वैसे लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस करने की चेतावनी भी दी जो पैसा लेने के बाद निर्माण कार्य नहीं करा रहे हैं। लाभुकों को ठेकेदारों के चुंगल से दूर रहने की सलाह भी दी।
लाभुकों ने निगम के उप नगर आयुक्त को कई समस्याएं भी सुनवाई। लाभुक शांति देवी ने बताया कि उन्हें दो किस्तों में राशि मिली है। छत की ढलाई शुरू हो चुकी है, ठेकेदार आगे का कम समय से नहीं कर रहा है। मौके पर उप नगर आयुक्त ने कहा कि अगर समय रहते निर्माण पूरा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में लाभुक और दलाल भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि टीम की ओर से विशेष जांच विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। सुनिश्रि्वत किया जाएगा कि सभी लाभुकों ने घर का निर्माण करवा लिया है या नहीं। जो भी पैसे लेकर भागेंगे उनपर कार्रवाई निश्चित रूप से होगी। समय से घर का निर्माण कराना भी सबसे ज्यादा अहम है। उन्होंने कहा कि अगर समय से निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया तो आने वाले दिनों में उनसे पैसे वापस ले लिए जाएंगे।
घर के बाहर कराएं सोहराय पेंटिंग
निरीक्षण के क्रम में उप नगर आयुक्त ने कहा कि वे अपने घर के बाहर सोहराय पेंटिंग कराए। इससे एक अलग पहचान होगी। साथ ही झारखंड की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।