Move to Jagran APP

रांची स्मार्ट सिटी को तकनीकी सहायता देगा यूके, चयनित छह स्मार्ट सिटी में राजधानी भी शामिल

यूनाइटेड किंगडम के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग और भारत सरकार के आवासन विभाग ने स्मार्ट सिटी को तकनीकी सहयोग देने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 11:39 AM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 11:39 AM (IST)
रांची स्मार्ट सिटी को तकनीकी सहायता देगा यूके, चयनित छह स्मार्ट सिटी में राजधानी भी शामिल
रांची स्मार्ट सिटी को तकनीकी सहायता देगा यूके, चयनित छह स्मार्ट सिटी में राजधानी भी शामिल

रांची, राज्य ब्यूरो। यूनाइटेड किंगडम के अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग और भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने देशभर की छह प्रस्तावित स्मार्ट सिटी को तकनीकी सहयोग देने का निर्णय लिया है। इनमें रांची स्मार्ट सिटी भी शामिल है।

loksabha election banner

केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित स्मार्ट सिटी परियोजना में रांची के शामिल होने के बाद यहां सुविधाओं के उन्नयन पर पूरा जोर दिया जा रहा है। खासकर राजधानी की तकनीकी जरूरतों को देखते हुए शहर की आधारभूत संरचनाओं में कई बदलाव किए जाने हैं।

दोनों ही देशों के सहयोग से तकनीकी सहयोग प्रदान करने का काम देश की प्रतिष्ठित कंपनी डिलॉयट के माध्यम से किया जाएगा।

इसे लेकर गुरुवार को रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्मार्ट सिटी के लिए लगभग एक दर्जन क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग की आवश्यकता बताई गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने-अपने विचार रखे, जिसके आधार पर कंपनी के समक्ष मांगें रखी जाएंगी।

बता दें कि स्मार्ट अर्बन डवलपमेंट इन इंडियन स्टेट्स के तहत यूके के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल डवलपमेंट ने देश के छह वैसे शहरों का चयन किया है जो पहले ही स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल है। इनमें रांची के अलावा भुवनेश्वर, पुणे, अमरावती, चंडीगढ़ और इंदौर शामिल हैं। बताया गया कि शीघ्र ही कंपनी की एक टीम रांची पहुंचकर रांची नगर निगम तथा कारपोरेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। कार्यशाला में जिन क्षेत्रों में तकनीकी सहायता की आवश्यकता बताई गई उनमें म्यूनिसिपल गवर्नेस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, रिसोर्स मोबलाइजेशन आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.