Move to Jagran APP

रांची में भिड़ंत के बाद नदी में गिरे दो वाहन, दो की मौत-पांच घायल

रांची के तमाड़ के उलीडीह पुल पर हुए हादसे में बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्‍कर हुई। नदी में गिरी गाड़ी में फंसे शवों को पुलिस ने बहुत मशक्‍कत कर बाहर निकाला

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 01:59 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 01:59 PM (IST)
रांची में भिड़ंत के बाद नदी में गिरे दो वाहन, दो की मौत-पांच घायल
रांची में भिड़ंत के बाद नदी में गिरे दो वाहन, दो की मौत-पांच घायल

रांची, जेएनएन। तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर उलीडीह पुल पर ट्रक व बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत होने के बाद दोनों वाहन पुल से लगभग 30 फीट नीचे नदी में गिर गए। दुर्घटना में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया गया। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना शुक्रवार की अहले सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग बुंडू के तुंजू से बलरामपुर (पश्चिम बंगाल) इलाज के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में उलीडीह पुल पर तेज गति से जमशेदुपर से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे लगभग तीस फीट नदी में गिर गए। दुर्घटना में बोलेरो में सवार तुंजू निवासी हेलाराम दास 48 वर्ष व भुखल राम दास 65 वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षक की गाड़ी में फंसकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शवों को वाहन से निकाला। वहीं, तुंजू निवासी सरला देवी 45 वर्ष, सत्यनारायण महतो 35 वर्ष, भागवत हजाम 63 वर्ष, विजया देवी 40 वर्ष, श्वेता कुमार 13 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल तमाड़ प्राथमिक अस्पताल में लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को रिम्स भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वहां से फरार होने में सफल रहे। पुलिस दोनों वाहनों को थाने लेकर आई है।

ग्रामीणों ने घायलों को निकालने में की मदद : उलीडीह पुल के नीचे गिरे वाहनों फंसे घायलों को निकालने में ग्रामीणों ने पुलिस काफी मदद की। जैसे ही पुल के नीचे दोनों वाहन गिरे उलीडीह गांव के ग्रामीण तत्काल दौड़कर पहुंचे और मामले की जानकारी दूरभाष पर पुलिस को दी। जबतक पुलिस पहुंचती तबतक कई ग्रामीण घायलों को बचाने के लिए नदी में उतर गए थे। वे कुछ घायलों को निकाल भी चुके थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब सभी घायलों को निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन से सभी को तमाड़ अस्पताल भेजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.