Move to Jagran APP

भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड से भाग लेंगे 2000 कार्यकर्ता

हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 27 व 28 अक्टूबर को होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 11:05 AM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 11:05 AM (IST)
भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड से भाग लेंगे 2000 कार्यकर्ता
भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड से भाग लेंगे 2000 कार्यकर्ता

रांची, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता युवा मोर्चा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 27 व 28 अक्टूबर को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में होगा। इस अधिवेशन में झारखंड से 2000 भाजयुमो कार्यकर्ता भाग लेंगे। सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुमार ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में संताल परगना के 100 कार्यकर्ता अपनी परंपरागत वेशभूषा में भाग लेंगे। अमित कुमार ने कहा कि अधिवेशन में भाग लेने के लिए 24 अक्टूबर को युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री रवाना होंगे। सभी प्रतिनिधियों को 26 अक्टूबर को हैदराबाद में उपस्थित होना अनिवार्य है।

अधिवेशन में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कहा, अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री सह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी मुरलीधर राव, मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अधिवेशन सात सत्रों में आयोजित होगा। अधिवेशन में राज्य सरकार की उपलब्धियों की भी प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

झारखंड की कला संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा। अमित कुमार ने बताया कि युवा मोर्चा दिसंबर में रांची के मोरहाबादी मैदान में 50 हजार युवाओं का सम्मेलन आयोजित करेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने के बाद इस सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर राकेश चौधरी, संजय पोद्दार और निशिकांत चौहान उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.