Move to Jagran APP

Chandrayaan 2: रांची के दो विद्यार्थी पीएम मोदी के साथ देखेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग

Chandrayaan 2 Soft Landing. रांची के प्रणव और मृदुला इसरो पहुंच चुके हैं। वे पीएम मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखेंगे। उनका चयन एक क्विज के जरिये हुआ था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 05:40 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 05:40 PM (IST)
Chandrayaan 2: रांची के दो विद्यार्थी पीएम मोदी के साथ देखेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग
Chandrayaan 2: रांची के दो विद्यार्थी पीएम मोदी के साथ देखेंगे चंद्रयान-2 की लैंडिंग

रांची, जासं। ISRO Moon Mission - आज देर रात चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग होगी। इसे देखने के लिए इसरो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरी वैज्ञानिकों की टीम मौजूद रहेगी। पीएम मोदी के साथ चंद्रयान की लैंडिंग देखने का सौभाग्य रांची के दो विद्यार्थियों को भी मिला है। रांची के प्रणव पराशर और मृदुला कुमारी। ये दोनों इसरो पहुंच गए हैं। प्रणव रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र है और मृदुला संत थामस स्कूल की छात्रा हैं।

loksabha election banner

रांची के अशोक नगर के रहने वाले प्रणव पराशर के पिता परमात्मा सिंह ने बताया कि वो गुरुवार को इसरो के गेस्ट हाउस पहुंचे। प्रणव ने बताया कि उन्हें इसरो पहुंचकर काफी अच्छा लग रहा है। यहां जल संरक्षण के लिए काफी अच्छा प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी काफी अच्छी है। मृदुला कुमारी रांची के धुर्वा की रहने वाली है। गौरतलब है कि प्रणव और मृदुला ने माई गवर्नमेंट में की साइट पर एक क्विज में भाग लिया था। इसके विजेता के रूप में हर राज्य से दो छात्रों का चयन किया गया है। इसमें इनका चयन हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.