Move to Jagran APP

हजारीबाग में दनुआ घाटी में गिरा पिकअप वैन, देवघर के दो लोगों की मौत व दर्जनभर घायल

Jharkhand Road Accident News Hazaribagh News सड़क दुर्घटना चौपारण के दनुआ घाटी में अहले सुबह हुई है। बताया गया कि सभी लोग बकरा खरीदने के लिए शेरघाटी जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 11:23 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 03:23 PM (IST)
हजारीबाग में दनुआ घाटी में गिरा पिकअप वैन, देवघर के दो लोगों की मौत व दर्जनभर घायल
Jharkhand Road Accident News, Hazaribagh News सड़क दुर्घटना चौपारण के दनुआ घाटी में अहले सुबह हुई है।

चौपारण (हजारीबाग), जासं। हजारीबाग के जीटी रोड दनुआ घाटी में सोमवार अहले सुबह एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। इसमें देवघर के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल चौपारण में किया जा रहा है। मृतकों की पहचान शैलेश तिवारी 25 वर्ष‌ व टुनटुन तिवारी 35 वर्ष, बसपुटिया, देवघर निवासी के रूप में हुई है। मृतक रिश्ते में चाचा भतीजा थे।

loksabha election banner

वहीं घायलों में शानदेव यादव, शंकर यादव, रामदेव यादव, राजेश यादव, शंकर तिवारी, मुकेश कुमार, राजेश कुमार शामिल हैं। सभी बकरा ‌व्यवसाय से जुड़े हैं। जानकारी देते हुए शंकर तिवारी ने बताया कि पिकअप वैन से लगभग 18 लोग बकरा खरीदने जा रहे थे। बताया जाता है कि सुबह चालक को झपकी आ गई तथा वह वाहन को नीचे गड्ढे में लगभग 30 फीट नीचे ले गया।

इससे पिकअप वैन पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो के साथ एसआइ रंजीत मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मी सहायता में जुट गए। मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है।

ऐसे हुई दुर्घटना

दुर्घटना के संबंध में शंकर तिवारी ने बताया कि पिकअप वैन से लगभग 18 लोग बकरा खरीदने के लिए बिहार के शेरघाटी जा रहे थे। देवघर से रविवार रात्रि लगभग 10:00 बजे सभी बकरा खरीदने के लिए पिकअप वैन से निकले थे। पिकअप वैन के पिछले हिस्से में पटरा लादकर दो मंजिला आकार दिया गया था। वैन के आगे हिस्से में चार लोग बैठे थे, जबकि पीछे लगभग 15 लोग बैठे थे।

पेशे से सभी बकरा व्यवसायी हैं। नवरात्र को देखते हुए सभी बकरा खरीदने के लिए निकले थे कि रास्ते में दुर्घटना हो गई। बताया जाता है कि सुबह चालक को झपकी आ गई। इससे वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इससे पिकअप वैन पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इसमें से दो लोगों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो के साथ एसआइ रंजीत मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मी सहायता में जुट गए। वहीं अस्पताल में भी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत सेवा आरंभ कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया है। वहीं घायलों के परिजनों से संपर्क कर सभी को इलाज के लिए देवघर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

बाइक की टक्कर से कर्णपुरा कॉलेज कर्मी की मौत

बड़कागांव टंडवा रोड स्थित न्यू झारखंड नर्सिंग होम के निकट बाइक की टक्कर से कर्णपुरा कॉलेज कर्मी भुवनेश्वर महतो की मौत हो गई। घटना देर रात की है। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर महतो बड़कागांव के ग्राम चमगढ़ा का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह हजारीबाग से बड़कागांव बादम रोड स्थित स्टैंड में बस से उतर कर अपने घर चमगढ़ा पैदल जा रहा था।

इसी दौरान तेलियातरी निवासी दो मोटरसाइकिल सवार श्याम राणा ने उसे पीछे से धक्का मार दिया। श्याम राणा की मोटरसाइकिल में सनी राणा एवं अन्य एक युवक बैठा हुआ था। दुर्घटना के बाद हजारीबाग शेख भिखारी अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी लीला देवी समेत दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गया। शव का पोस्टमार्टम हजारीबाग में किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.