Move to Jagran APP

रांची रेल मंडल के दो अधिकारी व आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त

क्षिण पूर्व रेलवे जोन के तहत रांची रेल मंडल में दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:45 PM (IST)
रांची रेल मंडल के दो अधिकारी व आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त
रांची रेल मंडल के दो अधिकारी व आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त

जागरण संवाददाता, रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के तहत रांची रेल मंडल में वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी के पद पर तैनात सुहास लोहकरे और वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी चैतन्य सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनके अलावा मंडल में कार्यरत विभिन्न विभागों के आठ कर्मचारी शैलेंद्र नाथ पहाड़ी, अशोक कुमार सिंह, लखेंद्र कुमार, लखीराम उरांव, मोहम्मद शमशेर, चंद्रमणि केरकेट्टा, दिलीप डोम एवं रपनी महतो भी सेवानिवृत्त हुए हैं। इस मौके पर रेल मंडल कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुहास लोहकरे ने कहा कि उन्हें झारखंड की खूबसूरत वादियां हमेशा याद आएंगी। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहास लोहकरे ने रेल सेवा की शुरुआत महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल से की थी। वो 22 जून 1990 को वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे। इसके बाद उन्होंने मध्य रेल के नागपुर और पुणे रेल मंडल में भी जनसंपर्क अधिकारी के रूप में काम किया। सुभाष लोहकरे का एक मई 2017 को रांची रेल मंडल में तबादला हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें झारखंड काफी पसंद आया। यहां की माटी की खुशबू, महक पहाड़, नदी, झरने और खूबसूरत उमंग भरी वादियां उन्हें हमेशा याद रहेंगी। संरक्षा अधिकारी चैतन्य सिंह ने एक अराजपत्रित कर्मचारी के रूप में दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल से रेलवे में अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। वो साल 2003 से 2007 तक रांची रेल मंडल के विद्युत ट्रैक्शन विभाग में कार्यरत रहे। चक्रधरपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता के रूप में इन्होंने अपनी सेवाएं दीं। रांची रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रहे। इन्होंने अपने कार्यकाल में विद्युत सामान्य, विद्युत ट्रैक्शन, कंस्ट्रक्शन, लोको शेड विभागों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। डीआरएम ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) अजीत सिंह यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम एम पंडित, वरिष्ठ मंडल अभियंता अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.