ड्यूटी से इन्कार पर नपे दो अधिकारी, डीसी ने किया निलंबित Ranchi News
Jharkhand. रांची के उपायुक्त ने प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी व बेड़ो के ही कनीय अभियंता को ड्यूटी से इन्कार करने पर उनपर विभागीय कार्रवाई की है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 11:55 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 07:56 PM (IST)
रांची, जासं। उपायुक्त राय महिमापत रे ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। ड्यूटी से इंकार करने वाले दोनों बेड़ो के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अवनी कुमार झा व बेड़ो के ही कनीय अभियंता अनिल कुमार टोप्पो शामिल हैं। दरअसल पांच जुलाई को डोरंडा उर्स मैदान में आक्रोश सभा थी। इसमें इन दोनों अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पर, उन्होंने डोरंडा जाने से इन्कार कर दिया।
इस पर उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया। इसकी जिम्मेदारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को सौंपी गई। इन अधिकारियों के खिलाफ सरकारी सेवक नियमावली-2016 के नियम-17 के तहत विभागीय कार्यवाही होगी। निलंबन अवधि में अवनी कुमार झा व अनिल कुमार टोप्पो का मुख्यालय प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय तमाड़ होगा, जहां वे बायोमीट्रिक से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें