पिकनिक पर बुलाकर दो छात्राओं को बनाया बंधक, सात दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म
Assault. राजधानी के जगन्नाथपुर इलाके की रहनेवाली 13 और 17 वर्ष की छात्राओं को टाटीसिल्वे में बंधक बना लिया। सात दिनों तक दोनों नाबालिगों को कमरे में बंद कर दो लड़कों ने दुष्कर्म किया।
रांची, जेएनएन। जगन्नाथपुर इलाके से एक 13 वर्षीय और दूसरी 17 वर्ष की नाबालिग छात्रओं के साथ दो युवकों ने बंधक बनाकर सात दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया है। दोनों छात्राएं पिकनिक मनाने के लिए गई थीं। मामला रांची के जगन्नाथपुर का है। आरोपित दोनों युवको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 13 वर्षीय नाबालिग और 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि ने घटना की पुष्िट करते हुए कहा कि दोनों छात्राओं ने सात दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी है। दोनों को टाटीसिल्वे में सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। लगातार उनके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। दोनों पीड़िताओं ने बताया कि टाटीसिल्वे के बादल नाम के युवक ने फोन कर 17 वर्ष की नाबालिग को पिकनिक मनाने के नाम पर बुलाया था। वह 13 वर्ष की नाबालिग को लेकर गई थी। वहां पहुंचते ही दोनों को बंधक बना लिया।
इसके बाद बादल ने मनीष नाम के युवक को बुलवाया। इसके बाद एक कमरे में रखकर लगातार दुष्कर्म किया। इधर जगन्नाथपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद दोनों को टाटीलिस्लवे में ही छोड़ दिया गया। दोनों नाबालिग किसी तरह जगन्नाथपुर पुलिस के पास पहुंच गई। दोनों से सिटी एसपी सुजाता वीणापाणि ने भी बयान लिया। पीडि़ता ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही बादल से फोन पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद उसने पिकनिक के नाम पर बुलवाया था।
बुलाने पर भेजा दो दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में : दोनों नाबालिग जब पुलिस के पहुंच गई, तो पुलिस ने दोनों नाबालिगों से ही बादल और मनीष को कॉल कर बुलवाया। दोनों नाबालिगों ने खुद नहीं जा पाने की बात कही, तो दोनों ने कांटाटोली चौक पर पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद बादल और मनीष खुद नहीं पहुंचकर अपने दो दोस्तों को लाने भेज दी। कांटाटोली चौक पर पुलिस पहले से मौजूद थी।
बादल और मनीष द्वारा भेजे गए दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर बादल और मनीष की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस मामले में टाटीसिल्वे और जगन्नाथपुर पुलिस संयुक्त रूप से लगी है। दोनों पीडि़ता का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करवा चुकी है। उनका मेडिकल भी करवाया गया है। फिलहाल दोनों नाबालिगों को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। दोनों के परिजन भी उनके साथ हैं।
नाबालिगों से दुष्कर्म करने के दो आरोपित गिरफ्तार : जगन्नाथपुर इलाके की दो नाबालिगों से दुष्कर्म करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में टाटीसिल्वे निवासी बादल और मनीष शामिल हें। दोनों को टाटीसिल्वे थाने में रख गया है।
पिकनिक के नाम पर बुलाया था : दोनों पीडि़ता ने बताया था कि बादल नाम के युवक ने फोन कर 17 वर्ष की नाबालिग को पिकनिक मनाने के नाम पर बुलाया था। वह 13 वर्ष की नाबालिग को लेकर गई थी। वहां दोनों के साथ दुष्कर्म किया गया। 17 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि करीब 15 दिन पहले ही बादल से फोन पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद उसने पिकनिक के नाम पर बुलवाया था।
जिसपर था अपहरण का आरोप, उसे भी बनाया शिकार : बीते सात जनवरी को 13 वर्ष की नाबालिग के गायब होने के बाद उसके पिता ने 17 वर्ष की नाबालिग पर अपहरण का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा था कि उसे बेच दिया गया है, या कहीं मजदूरी के लिए ले जाया गया है। लेकिन जिस नाबालिग पर अपहरण का आरोप था। उसे भी दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।