Move to Jagran APP

राहे में वज्रपात से दो की मौत, तीन घायल

राहे प्रखंड में हुई अलग-अलग वज्रपात की घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 07:27 PM (IST)
राहे में वज्रपात से दो की मौत, तीन घायल
राहे में वज्रपात से दो की मौत, तीन घायल

राहे : राहे प्रखंड में हुई अलग-अलग वज्रपात की घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक विवाहित और दूसरी किशोरी है। इससे दोनों गांवों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

loksabha election banner

पहली घटना प्रखंड के दोकाद पहाड़ोली में घटी। यहां वज्रपात की चपेट में आने से 35 वर्षीया महिला सुकरू देवी की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीया बबीता देवी को इलाज के लिए सिंगपुर अस्पताल मुरी भेजा गया। साथ ही अन्य घायल भवानी देवी और बालिका देवी का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया गया। सभी महिलाएं खेत में धनरोपनी का काम कर रही थीं। मृतका राहे गाव की रहने वाली थी। घटना सोमवार को दिन के 3 बजे की है। सूचना पर राहे बीडीओ रवि प्रकाश, ओपी प्रभारी अजय ठाकुर, जिप सदस्य रजिया खातून, मुखिया राजकिशोर मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुभाष महतो, आजसू अध्यक्ष रंगबहादुर महतो घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी कार्रवाई प्रारंभ की। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इधर, प्रखंड की बसंतपुर पंचायत के पारमडीह गाव में खेत मे काम कर रही 14 वर्षीय सुनीता कुमारी की भी मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। घटना दिन के 3 बजे की है। जानकारी पर मुखिया रामापति सिंह मुंडा गाव पहुंचे और परिजनों का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

--

दोनों गांवों में छाया मातम

घटना के बाद से राहे और पारमडीह गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का तो बुरा हाल है ही, अन्य ग्रामीण भी दुखी हैं। बताया जाता है कि दोनों गांवों के कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.