Move to Jagran APP

झारखंड के पलामू में महिला सहित 2 की हत्‍या, अवैध संबंध में घटना काे अंजाम देने का शक

Jharkhand. ग्रामीणों के अनुसार महिला विक्षिप्त थी। पुलिस खोजी कुत्ता के सहारे मामले का पता लगा रही है। परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत हत्या कर शव को एक साथ रखा गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 03:28 PM (IST)
झारखंड के पलामू में महिला सहित 2 की हत्‍या, अवैध संबंध में घटना काे अंजाम देने का शक
झारखंड के पलामू में महिला सहित 2 की हत्‍या, अवैध संबंध में घटना काे अंजाम देने का शक

पलामू, जासं। झारखंड के पलामू जिले के तहसी थाना अंतर्गत बेदानी खुर्द गांव में सुरेश पासवान (50) व रघुमतिया देवी (40) की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। दोनों का शव एक ही बिस्तर पर पाया गया। दोनों की हत्या को अवैध संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संबंध में मृतक सुरेश के भाई प्रीत पासवान व नरेन्द्र पासवान ने बताया कि सुरेश की हत्या जिस घर में हुई, उस घर में सुरेश अकेला ही रहता था। इनके छ: भाई अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। सुरेश की पत्नी लातेहार में शिक्षिका है।

loksabha election banner

वह अपनी बेटी के साथ वहीं रहती है। मृतका रघुमतिया देवी सुरेश पासवान के घर के बगल में ही रहती थी। वह इन्हीं के यहां मजदूरी का काम करती थी। ग्रामीणों के अनुसार महिला विक्षिप्त थी। उसके पति मोहन पासवान भी मजदूरी का काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार सुरेश पासवान कमांडर जीप चलाता था। अंतिम बार रविवार को जीप चलाकर आया था। गैरेज में वाहन लगाकर घर गया था। इसके बाद उसका किसी परिजन से संपर्क नहीं हुआ, न ही ग्रामीणों ने उसे देखा।

मंगलवार को जब घर की ओर से दुर्गंध आने लगी तभी पडो़सियों ने उनके परिजनों को खबर दी। घर अंदर से बंद था। इसके बाद परिजनों ने तरहसी थाना पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया, वहां सुरेश व रघुमतिया की हत्या कर शव कंबल से ढंका हुआ था। परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत अलग-अलग स्‍थानों पर हत्या कर शव को एक साथ रखा गया है।

पुलिस के सामने कोई बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस खोजी कुत्ता के सहारे मामले का पता लगा रही है। घटनास्थल पर स्वयं पलामू एसपी, डीएसपी, इंस्‍पेक्टर, थाना प्रभारी जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई सुराग नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.