राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती स्पर्धा के लिए कोडरमा की दो लड़कियों का चयन Koderma News
National Junior Wrestling Competition Koderma News चयनित खिलाड़ी 16 मार्च को रांची से वेल्लारी के लिए रवाना होंगी। कोडरमा जिले से पहली बार दो महिला पहलवानों का चयन राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिले के सभी कुश्ती प्रेमियों ने दोनों को बधाई दी है।
झुमरीतिलैया (कोडरमा), जासं। National Junior Wrestling Competition, Koderma News झारखंड राज्य कुश्ती संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कोडरमा जिला कुश्ती संघ के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दोनेां खिलाड़ी गांधी स्कूल रोड स्थित कोडरमा जिला कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करते हैं। 53 किलो वजन भार में अनमोल कुमारी एवं 55 किलो वजन भार में निभा रानी का चयन हुआ है।
राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 19 से 21 मार्च तक वेल्लारी (कर्नाटक) में होगी। चयनित खिलाड़ी 16 मार्च को रांची से वेल्लारी के लिए रवाना होंगीं। जिले से पहली बार दो महिला पहलवानों का चयन राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
उनके चयन पर कोडरमा जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, कोडरमा ओलंपिक संघ के अध्य्क्ष अशोक कुमार, सीडी बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्या नूतन सिन्हा, कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, कुंदन राणा, रितेश लोहानी, बिरेंदर केशरी, सचिव आकाश कुमार सेठ, संयुक्त सचिव कुमार सौरव, पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी, संघ के सदस्य मिथलेश कुमार सिंह, अंकित कुमार यादव, कुश्ती प्रशिक्षक गोलू यादव, अतुल आनंद एवं जिले के सभी कुश्ती खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।