रांची में अलग-अलग दो तालाबों में शव मिलने से सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी Ranchi News
सुबह करीब 8 बजे रिम्स के टुनकी तालाब में एक अज्ञात शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पहचान नहीं हो सकी है।
रांची, जासं। रांची के सदर थाना इलाके में बुधवार की सुबह दो अलग-अलग तालाबों से दो शव बरामद किए गए हैं। एक शव की पहचान हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। सुबह करीब 8 बजे रिम्स के टुनकी तालाब में एक अज्ञात शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। हालांकि इसकी पहचान नहीं हुई है।
इधर कुछ ही देर के बाद कोकर तिरिल तालाब से भी एक शव बरामद किया गया है। उसकी पहचान राजन भुइंया के रूप में हुई है। वह पलामू का रहने वाला बताया जा रहा है। कोकर में रहकर मजदूरी का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशा की वजह से तालाब में डूब गया है। पुलिस दोनों के डूबने का कारण पता लगा रही है।