दो साइबर अपराधियो को एमपी पुलिस ने दबोचा
बहुबजार चौक से दोनो को किया गिरफ्तार, पूरी रात की छापामारी 1.30 लाख की जांच के दौरा
By Edited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 10:17 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रांची : मध्यप्रदेश की भोपाल पुलिस ने मंगलवार को रांची से दो साइबर अपराधियो को दबोच लिया। दोनो का झारखंड, बिहार, बंगाल समेत कई राज्यो मे बड़ा नेटवर्क है। पूरे देश मे इनका गिरोह एटीएम का पिन पूछ कर खाते से अवैध निकासी कर रहा। गिरफ्तार साइबर अपराधियों मे एक बिहार के जमुई जिला निवासी संतोष कुमार यादव और दूसरा देवघर निवासी ज्योति मंडल है। वही पुलिस ने चंदन नाम के एक युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है। इनकी गिरफ्तारी के साथ गिरोह के अन्य अपराधियो की तलाश मे एमपी पुलिस ने लोअर बाजार इलाके मे सोमवार की पूरी रात छापेमारी की। लोअर बाजार पुलिस ने छापामारी मे भोपाल पुलिस की मदद की। जानकारी के अनुसार भोपाल पुलिस को इन दोनो का सुराग तब मिला, जब भोपाल के साइबर थाने मे दर्ज 1.30 लाख की ठगी की जांच की। जांच मे सुराग मिलने के बाद दोनो को दबोच लिया गया। दोनो रांची मे किराये पर एक मकान लेकर रह रहे थे। पुलिस ने दोनो को बहुबाजार चौक के पास से दबोच लिया। इनकी गिरफ्तारी के लिए भोपाल साइबर थाने मे पदस्थापित इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व मे टीम पहंुची थी। इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि जांच मे पता चला है कि इनका बड़ा गिरोह पूरे देश मे सक्रिय है। बैक अधिकारी बन करते थे ठगी पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियो का बड़ा गिरोह है। इसमे महिलाएं भी शामिल है। बैक अधिकारी बन लोगो के एटीएम पिन पूछ अवैध निकासी इनका काम है। तकनीकी रूप से इनके गिरोह का हर सदस्य दक्ष है। ओटीपी जेनरेट करने, आधार से लिंक करने समेत कई तकनीकी छेड़छाड़ कर लोगो की गाढ़ी कमाई उनके खाते से उड़ा लेते है। गिरोह के अन्य सदस्यो की गिरफ्तारी की तलाश जारी है। ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया जाएगा भोपाल भोपाल पुलिस ने दोनो की गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल ले जाए जाने के लिए अवनिका गौतम के कोर्ट मे अर्जी दी है। मंगलवार को शाम हो जाने की वजह से उन्हे रिमांड नही मिल सकी। बुधवार को रिमांड पर लेकर दोनो को भोपाल पुलिस अपने साथ ले जाएगी। दो लोगो ने कर ली है खुदकशी : भोपाल पुलिस के मुताबिक खाते से लाखो की निकासी के बाद भोपाल मे दो लोगो ने परेशान होकर खुदकशी कर ली है। इनमे एक ने बेटी की शादी के लिए दूसरे ने घर बनवाने के लिए जिंदगी की कमाई बचा कर रखी थी। पैसे साइबर अपराधियो द्वारा निकासी कर लिए जाने से खुदकशी का मामला सामने आने के बाद भोपाल पुलिस अधिक रेस हुई। इसके बाद साइबर अपराधियो की गिरफ्तारी का सिलसिला बढ़ गया। इसी कड़ी मे रांची से गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें