Ranchi: धुर्वा डैम में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत
Ranchi के धुर्वा साइड 5 के दो बच्चों की सोमवार को डैम में डूबने से मौत हो गई। दोनों वहां नहाने के लिए गए थे। दोनों के शव को एनडीआरएफ की टीम ने निकाल लिया है।
रांची, जेएनएन। रांची के धुर्वा के दो बच्चों की सोमवार को डैम में डूबने से मौत हो गई। दोनों वहां नहाने के लिए गए थे। गहरे पानी में उतरने के कारण दोनों डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर धुर्वा पुलिस पहुंची। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को डैम से शव निकालने के लिए बुलाया गया।
पीयूष और आदित्य समेत पांच दोस्त बाइक से धुर्वा डैम के फाटक के समीप नहाने के लिए गए थे। डैम में नहाने से पहले उन्होंने अपने कपड़े खोलकर बाइक की सीट पर रख दिया था। साथ ही चप्पल भी वहीं पर खोलकर रख दिया था। इसके बाद वे डैम में नहाने के लिए उतर गए। गहरे पानी में उतरने के कारण पीयूष और आदित्य की डूबने से मौत हो गई।
घटनास्थल पर पड़ी बाइक और चप्पल।
सूचना मिलने पर मौके पर धुर्वा पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। एनडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव को डैम से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग किसी तरह उन्हें ढाढस बंधा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप