Move to Jagran APP

झारखंड के दो कलाकारों को बांग्लादेश ने दिया सम्‍मान

बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय कला शिविर में सोमवार को झारखंड के दो कलाकार रांची के अमिताव मुखर्जी व जमशेदपुर के उत्तम मल्लिक को सम्‍मानित किया जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 06:01 PM (IST)
झारखंड के दो कलाकारों को बांग्लादेश ने दिया सम्‍मान
झारखंड के दो कलाकारों को बांग्लादेश ने दिया सम्‍मान

रांची, जासं। झारखंड खान-खनिज, झरने और अपनी प्रकृति के साथ-साथ अब अपनी कला के लिए भी जाना जाएगा। दुनिया में झारखंड की अब तक यही छवि रही है कि यहां खान, खनिज, जंगल और दुनिया की प्राचीनतम जातियां हैं। अब इसमें एक नया  आयाम जुड़ गया है-कला का। यहां के कलाकारों की कला देश-दुनिया में समादृत हो रही है।

loksabha election banner

आड्रे हाउस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वाटर कलर के आयोजन से भी झारखंड की पहचान इस क्षेत्र में भी पुख्ता हुई है। कोकर के प्रवीण कर्मकार बांग्लादेश के अलावा इटली की यात्रा कर चुके हैं। अब बांग्लादेश में अंतरराष्ट्रीय कला शिविर चल रहा है। इसका समापन 26 अक्टूबर को होगा। रांची से कलाकार सोमवार को बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे।

कलाकारों के साथ कला के छात्रों के लिए भी यहां जगह है। यहां से 34 छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। इनमें कृष्णा प्रसाद की दो छात्राओं कृतिका वानी व अनन्या के नाम शमिल हैं। प्रोफेशनल श्रेणी में भी यहां के कलाकार भाग ले रहे हैं। उनके लिए 23 से 26 अक्टूबर का समय है। इसमें रांची के अमिताव मुखर्जी व जमशेदपुर के उत्तम मल्लिक को यहां सम्मानित भी किया जाएगा।

इनकी दो पेंटिंग का चयन इसके लिए किया गया है। इस बार भी प्रवीण कर्मकार बांग्लादेश जा रहे हैं। वे वहां कला के छात्रों के बीच डेमोस्ट्रेशन देंगे। वाटर कलर के बारे में जानकारी देंगे। प्रवीण ने बताया कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है। यहां की कला की बात अब दूसरे देशों में हो रही है। लोग अब यहां के कलाकारों को आमंत्रित भी कर रहे हैं। झारखंड की साख और पहचान दोनों ही दुनिया में बढ़ रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.