14 लाख चोरी के मामले में कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार
रांची : अरगोड़ा थाना स्थित अशोक नगर में 11 अप्रैल को ऑनलाइन शॉपिंग मिंत्रा ऑफिस में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने छापामारी कर दो लोगों को गिरपु्तार किया है? इनमें सेंट का कर्मचारी और दूसरा कर्मचारी का दोस्त है।
रांची : अरगोड़ा थाना स्थित अशोक नगर में 11 अप्रैल को ऑनलाइन शॉपिंग मिंत्रा ऑफिस में हुई 14 लाख की चोरी के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक मिंत्रा ऑफिस का कर्मचारी और दूसरा मिंत्रा कर्मचारी का दोस्त है।
पुलिस ने इनलोगों के पास से चोरी गए तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। एक आरोपित अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। हालांकि दो की गिरफ्तारी के बारे में अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं, ना ही नाम का। इधर, अरगोड़ा इंस्पेक्टर रतिभान सिंह ने बताया कि फिलहाल छापामारी जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। कॉल डंप के आधार पर पुलिस ने दबोचा युवकों को
चोरी मामले में पुलिस ने कॉल डंप के आधार पर दोनों आरोपितों को पकड़ा है। रांची पुलिस की तकनीकी शाखा लगातार आरोपितों का मोबाइल नंबर सर्च कर रही थी। इसके बाद इस मामले में पुलिस को उपलब्धि मिली है। पहले दोनों ने चोरी मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो पूरी सच्चाई दोनों ने बता दी।
क्या है मामला
अशोक नगर स्थित मिंत्रा ऑनलाइन शॉपिंग के कार्यालय में चोरों ने ताला खोलकर आलमीरा से 14 लाख रूपये नकद चुरा कर फरार हो गये थे। चोरों ने कंबल से अपना चेहरा छिपा कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला था। मगर, उससे पुलिस को कोई खास उपलब्धि नहीं मिला था। इस मामले में पुलिस ने दो दर्जन लोगों से पूछताछ भी किया था। इस मामले में मैनेजर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।