Move to Jagran APP

झारखंड: कोडरमा में 20 सालों से फरार चल रहे दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

Jharkhand News कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2001 में दुष्कर्म के एक कांड के अभियुक्त पुंगी तुरी उर्फ फुगी तूरी (पिता शरणदेव तूरी) एवं संजय पासवान (पिता स्वर्गीय केशव पासवान) को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 09:51 AM (IST)
झारखंड: कोडरमा में 20 सालों से फरार चल रहे दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार
कोडरमा में 20 सालों से फरार चल रहे दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार। जागरण

कोडरमा, संवाद सहयोगी। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2001 में दुष्कर्म के एक कांड के अभियुक्त पुंगी तुरी उर्फ फुगी तूरी (पिता शरणदेव तूरी) एवं संजय पासवान (पिता स्वर्गीय केशव पासवान) को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ढाब थानाक्षेत्र के बंगाखलार के रहने वाले है और 20 साल से फरार चल रहे थे। इससे पहले इसी मामले के एक अन्य आरोपित बाघा सिंह को कोडरमा थाना पुलिस ने 30 अगस्त को गिरफ्तार किया था। वहीं 15 दिन पूर्व इसी कांड का एक आरोपित विजय तुरिया गिरिडीह जिला के घोड़थंबा से गिरफ्तार किया जा चुका है।

loksabha election banner

उक्त मामले में कुल चार अभियक्त थे। बीती रात गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। दोनों अभियुक्त पिछले 20 सालों से फरार चल रहे थे। पुलिस को उसकी तलाश थी। कोडरमा थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर की अगुवाई में पुलिस जवानों ने पुंगी तुरी और संजय पासवान को बंगाखलार क्षेत्र से धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर के मुताबिक दुष्कर्म की उक्त घटना को चार अभियुक्तो ने अंजाम दिया था। इस कार्रवाई के बाद सभी जेल में हैं।

उल्लेखनीय होगा कि वर्ष 2001 में जब कांड अंकित हुआ था तो संबंधित गांव बंगाखलार कोडरमा थाना क्षेत्र में था। बाद में कोडरमा थाना से कट कर वर्ष 2010 में डोमचांच थाना बना तो बंगाखलार डोमचांच थाना हिस्सा बन गया। बाद में फिर डोमचांच थाना से कट कर एक नया थाना ढाब वर्ष 2014 बना। वर्तमान में बंगाखलार गांव ढाब थाना क्षेत्र में पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.