Move to Jagran APP

रांची में 10 इंस्‍पेक्‍टरों सहित 12 थानेदारों का तबादला, देखें लिस्‍ट

Ranchi Police. पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को लालपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 11:29 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 03:05 PM (IST)
रांची में 10 इंस्‍पेक्‍टरों सहित 12 थानेदारों का तबादला, देखें लिस्‍ट
रांची में 10 इंस्‍पेक्‍टरों सहित 12 थानेदारों का तबादला, देखें लिस्‍ट

रांची, जासं। राजधानी रांची में विधि-व्‍यवस्‍था को चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाने के लिए पुलिस महकमे ने बड़े स्‍तर पर अफसरों का तबादला किया है। रांची के 12 थानेदारों का तबादला किया गया है, इनमें 10 इंस्‍पेक्‍टर भी शामिल हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 10 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला हुआ है, वहीं दो अवर निरीक्षकों की भी पोस्टिंग की गई है।  सभी को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थानों पर योगदान का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

कौन कहां गए
पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को लालपुर थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो को ओरमांझी थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक संजय कुमार को सुखदेव नगर थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार को बरियातू थाना प्रभारी बनाया गया।
पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रामलाल राम को अंचल निरीक्षक अनगड़ा बनाया गया।
पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रवि ठाकुर को थाना प्रभारी चुटिया बनाया गया।
चुटिया थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार को यातायात थाना प्रभारी जगन्नाथपुर बनाया गया। अरगोड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक वेंकटेश कुमार को सदर थाना प्रभारी बनाया गया।
अंचल निरीक्षक बेडो में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन लाल को थाना प्रभारी अरगोड़ा बनाया गया।
पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक श्री नीरज को अंचल निरीक्षक बेड़ो बनाया गया।
पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित अवर निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद को थाना प्रभारी तमाड़ बनाया गया।
पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित अवर निरीक्षक विनोद राम को पिठोरिया थाना प्रभारी बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.