विधानसभा परिसर में शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Jharkhand. विस अध्यक्ष बोले शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत अतुल्य। मुख्यमंत्री बोले इनके संघर्ष आदर्श बलिदान और समर्पण को आत्मसात करें।
रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं सभी विधायकों ने झारखंड विधानसभा परिसर में अमर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत अतुल्य है और हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की शहादत को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, बलिदान और समर्पण को आत्मसात करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वीर महापुरुषों के सपनों का झारखंड बनाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।