माल महाराज का, मिर्जा खेले होली; रांची नगर निगम की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा
Jharkhand रांची के बिरसा चौक पर वर्षों से नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा बरकरार है। अतिक्रमणकारी दुकानें बनाकर लाखों की उगाही कर रहे हैं। निगम के अधिकारी बेपरवाह हैं। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कभी नहीं की गई।
रांची, जासं। राजधानी रांची के बिरसा चौक (हटिया रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के मोड़) पर अतिक्रमणकारियों द्वारा रांची नगर निगम की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा बरकरार है। निगम की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले ने उक्त जमीन पर अवैध रूप से आधा दर्जन से अधिक दुकानों का निर्माण कर रखा है। सभी दुकानों को किराए पर लगाकर प्रतिमाह लाखों की उगाही कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों से बिरसा चौक और हटिया स्टेशन रोड पर अक्सर आवागमन बाधित होता है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों से बिरसा चौक मुख्य सड़क और हटिया स्टेशन मार्ग संकीर्ण हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
जानकारी के मुताबिक इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान स्थानीय लोगों द्वारा कई बार आकृष्ट कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जाता है कि इस संबंध में निगम के अधिकारियों को शिकायत करने पर कार्रवाई के तौर पर सड़क की मापी कर महज खानापूॢत की जाती है, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कभी नहीं की गई।