Move to Jagran APP

Jharkhand: बहन को एयरपोर्ट पहुंचाकर टाटा लौट रहे इकलौते भाई की कार ट्रक में घुसी, 3 की मौत-2 घायल

Jharkhand Road Accident News टाटा टियागो कार ने एनएच टाटा रोड के जामचुआं के पास पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से मार दी। एक युवक की हालत बेहद नाजुक है। चिकित्सकों ने फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 03:58 PM (IST)
Jharkhand: बहन को एयरपोर्ट पहुंचाकर टाटा लौट रहे इकलौते भाई की कार ट्रक में घुसी, 3 की मौत-2 घायल
कार ने ट्रक में पीछे से टक्‍कर मार दी। जागरण

रांची, जासं। रांची-टाटा रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। विवाह के बाद बहन को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचाकर वापस टाटा लौट रहे इकलौते भाई की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो दोस्तों के साथ उसकी भी जान चली गई। कार में सवार दो और लोगों को गंभीर चोट आई है। इसमें से एक की हालत बेहद नाजुक है। इसे रिम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि दूसरे घायल को मुंह में चोट लगी है। वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है।

loksabha election banner

हादसा रांची के नामकुम के एनएच टाटा रोड के जामचुआं के पास हुआ है। यहां सड़क पर पहले से खड़े ट्रक को कार ने पीछे से टक्‍कर मार दी। सभी जमशेदपुर के रहने वाले हैं। मृतकों में राजेश कुमार का बेटा राहुल, उनका कार चालक एवं अन्य तीन लोग शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। सभी शवों को मौके से उठाकर नामकुम थाना लाया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भेजा गया।

राजेश टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका परिवार जमशेदपुर के कदमा में रहता है। कल कदमा में बेटी रितु की शादी थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद उसे अपने परिवार के साथ दिल्ली रवाना होना था। इकलौता भाई राहुल कार चालक सहित अपने 4 दोस्तों के साथ बहन को छोड़ने रांची आया था। सुबह 8:00 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट थी। बहन को एयरपोर्ट छोड़कर टाटा लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।

मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के आसपास है। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शव को कार से बाहर निकाला। 3 मृतकों में से एक राहुल कुमार, पिता राजेश गुप्ता, जमशेदपुर कदमा के रहने वाले हैं। कार राजेश कुमार पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नाम पर रजिस्टर है।

दुर्घटनाग्रस्त हुई कार टाटा टियागो का नंबर जेएच 05सीके 8474 है। रिम्स पहुंचे राहुल के कुछ परिचित लोगों ने बताया कि जमशेदपुर लौटने के दौरान कार ने जामचुआं में रांची टाटा हाइवे पर पहले से खड़ी गैस गाड़ी (एनएल02 एन 9393) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को रिम्स भिजवाया।

यहां इलाज के क्रम में एक और युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक बोकारो के चास का निशांत गंभीर रूप से घायल है। उसे न्यूरो सर्जरी विभाग में इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस दुर्घटना में पुरुलिया निवासी वसीम अंसारी को भी चोट आई है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि चालक का शव कार में फंस गया था। उसे गैस कटर से काटकर पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.