Move to Jagran APP

झारखंड के 11 IPS अफसरों का तबादला Ranchi News

झारखंड के 11 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 02:25 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 07:37 PM (IST)
झारखंड के 11 IPS अफसरों का तबादला Ranchi News
झारखंड के 11 IPS अफसरों का तबादला Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। सरकार चुनावी मोड में है और उसके अनुसार विभिन्न विभागों में स्थानांतरण-पदस्थापन जारी है। पुलिस विभाग में भी डेढ़ महीने के भीतर वरीय अफसरों की श्रेणी में तीन बार स्थानांतरण-पदस्थापन हो चुका है। 19 जून को जहां पांच एसपी का तबादला हुआ था, वहीं 28 जून को राज्य के 14 आइपीएस अधिकारी बदल दिए गए थे। इस तबादले के एक महीने बाद यानी 31 जुलाई को फिर 11 आइपीएस अधिकारियों का तबादला हो गया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई है।
11 आइपीएस अधिकारी, जिनका हुआ है तबादला

loksabha election banner
  • क्रांति कुमार गडिदेसी : एसपी विशेष शाखा से एसपी झारखंड जगुआर
  • शैलेंद्र कुमार सिन्हा : एसपी झारखंड जगुआर।
  • सुनील भास्कर : एसपी सीआइडी।
  • नौशाद आलम अंसारी : एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं से एसपी सीटीसी मुसाबनी।
  • निधि द्विवेदी : कमांडेंट जैप-6, जमशेदपुर।
  • प्रियंका मीणा : एसपी एसआइआरबी से एसपी आइटीएस।
  • सुजाता कुमारी वीणापाणि : समादेष्टा जैप-4 बोकारो।
  • खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव : एसपी एससीआरबी।
  • आर. रामकुमार : एसडीपीओ बेरमो से एसपी नगर, धनबाद।
  • अनुरंजन किस्पोट्टा : एसपी विशेष शाखा से एसपी जेएपीटीसी पद्मा।
  • चंदन कुमार सिन्हा : एसपी एसीबी।


अब भी अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है एसपी यातायात का पद
रांची के एसपी यातायात का पद अब भी प्रभार में चल रहा है। यह प्रभार रांची के एसपी सिटी हरिलाल चौहान के पास है। 28 जून को एससीआरबी की एसपी प्रियंका मीणा को एसपी यातायात के पद पर स्थानांतरण किया गया था, लेकिन उन्होंने योगदान देने से इन्कार करते हुए विभाग से पत्राचार किया था। इसके बाद ही उन्हें अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय (आइटीएस) का एसपी बनाया गया है। वहीं, एसपी रूरल धनबाद के पद पर रांची के एसपी यातायात अजित पीटर डुंगडुंग का तबादला किया गया था, लेकिन वे बिना योगदान के लिए प्रशिक्षण पर चले गए थे, यह पद भी रिक्त था, जिसपर अब एम. रामकुमार का पदस्थापन किया गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.