Move to Jagran APP

झारखंड के 8 IPS अधिकारियों का तबादला, संजीव कुमार बने धनबाद के नए एसएसपी

Dhanbad SSP Transfer Posting in Jharkhand IPS News तबादले की अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू का एसपी बनाया गया है। संजय आनंद लाटकर एडीजी अभियान बनाए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 07:54 PM (IST)
झारखंड के 8 IPS अधिकारियों का तबादला, संजीव कुमार बने धनबाद के नए एसएसपी
Transfer Posting in Jharkhand संजीव कुमार IPS

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड की हेमंत सरकार ने धनबाद के एसएसपी, पलामू के एसपी सहित राज्य के आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना सोमवार की शाम जारी कर दी गई है। पलामू के एसपी संजीव कुमार धनबाद के नए एसएसपी बनाए गए हैं। एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू एसपी बनाया गया है। संजय आनंद लाटकर एडीजी अभियान बनाए गए हैं।

loksabha election banner

जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हाल ही में वापस हुए पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 1995 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाया गया है। धनबाद में एसएसपी के पद पर तैनात असीम विक्रांत मिंज को कोल्हान क्षेत्र चाईबासा का डीआइजी बनाया गया है। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए हजारीबाग का डीआइजी बनाया गया है।

कोल्हान के डीआइजी राजीव रंजन सिंह को डीआइजी जैप के पद पर पदस्थापित किया गया है। डीआइजी रेल शैलेंद्र कुमार सिन्हा को एसीबी का डीआइजी बनाया गया है। डीआइजी बजट पटेल मयूर कन्हैयालाल को डीआइजी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है। पलामू के एसपी संजीव कुमार को एसएसपी धनबाद और एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसपी पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.